होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवतियां और 16 युवक अरेस्ट…

मऊः यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है। होटल के कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई है और पूछताछ की जा रही है। 

मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित होटल से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है। शनिवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पर महिला थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर कोतवाली, दखिनटोला और सरायलखनसी की महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान 14 लड़कियां, 16 लड़के और कर्मचारी अलग-अलग कमरों से पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त की हैं।

सीओ सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी 31 दिसंबर 2022 को होटल में छापेमारी की गई थी। ताजा मामले में होटल मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उधर, इस खुलासे से होटल के आसपास के पूरे इलाके में लोग सन्न हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *