पंजाबः विजिलेंस ने भाजपा के 2 और पूर्व मंत्रियों को किया तलब 

चंडीगढ़ः विजीलैंस ब्यूरो ने दो पूर्व मंत्रियों गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिंह सिद्धू को फिर से तलब किया है। दोनों कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। विजिलेंस ने पूर्व राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को 31 मई को तलब किया है। गौरतलब है कि विजिलेंस रेंज बठिंडा ने पूर्व मंत्री कांगड़ को 17 अप्रैल को तलब किया था, लेकिन कांगड़ ने इस दिन मेडिकल सर्टिफिकेट भिजवा दिया था। इसी तरह विजीलैंस मोहाली ने पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को 2 जून को फिर तलब किया है। सूत्रों से अधिक आय के मामले में सिद्धू से भी पूछताछ होनी है।

सूत्रों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी तलब किया जा सकता है। पिछली पेशी के दौरान विजिलेंस ने चन्नी को संपत्ति के ब्यौरे वाला एक प्रोफार्मा भी दिया था, जिसके लिए चन्नी ने विजिलेंस से राहत मांगी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *