Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, नाबालिग घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में गोली चलने की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है, वहीं मोगा के अमृतसर रोड पर दशमेश नगर के पास कुछ लड़कों में किसी बात को लकेर झगड़ा हो गया था। लेकिन दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक लड़के पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद 2 गोलियां चलाई गई। हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग की टांग में 2 गोलियां लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान गुरुउपदेश सिंह के रूप में हुई है।

घायल गुरुउपदेश की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट के अस्पताल में रैफर कर दिया था, लेकिन परिवार वाले लड़के को प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। इस मामले में लड़के के बयानो पर पुलिस ने 3 लड़कों सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखपाल सिंह, गैरी और अनमोल के रूप में हुई है, जबकि 3 अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं सरकारी अस्पताल की डॉक्टर आकांशा ने बताया कि एक गन शॉट का मामला आया है। जिसमें एक लड़के के टांग पर दो गोलीयां लगी है, लड़के की उम्र 16 से 17 साल है। लड़के को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया था, लेकिन परिवार वाले लड़के को प्राइवेट अस्पताल ले गए।

वहीं जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अमृतसर रोड पर होटल से खाना खाकर बाहर आए कुछ लड़कों का बाहर खड़े दूसरे पक्ष के लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के मोटर साइकल की चाबी निकाल ली। जिससे दोनों में विवाद ओर बढ़ गया। इस झगड़े में एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। हादसे में गुरुउपदेश सिंह की टांग पर 2 गोलियां लगी।

घायल गुरुउपदेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। लेकिन परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने कहा कि लड़के के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों में 3 आरोपी सुखपाल सिंह, गैरी और अनमोल शामिल है, जबकि 3 अज्ञात युवक शामिल है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *