पंजाबः मान सरकार के कैबिनेट में 2 नए मंत्री हो सकते हैं शामिल!

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में कैबिनेट विस्तार किया जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जहां एक मंत्री की छुट्टी होने चर्चा सामने आई है। वहीं कहा जा रहा है कि मान सरकार 2 नए मंत्रियों को शामिल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार नए मंत्री लंबी और करतारपुर से शामिल किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि आप पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि भगवंत मान सरकार ने राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समय मांगा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *