पंजाब : स्कूलों के शिक्षा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, जिला मैनेजर सहित 3 को किया निलंबित

मोहाली: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज 30 मई को अचानक मोहाली के गांव लांबिया स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल का दौरा किया गया। जहां यह पाया गया कि अफसरों की लापरवाही के कारण बच्चों को उनके सिलेबस की किताबे नहीं पहुंचाई गईं। इस पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी उन पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद देर रात स्कूलों में किताबें न मिलने पर हरजोत बैंस ने जिला प्रबंधक मोहाली डिपू समेत 3 को निलंबित कर दिया।

हरजोत सिंह बैंस ने आज जिला प्रबंधक मोहाली डिपू भगवान सिंह, लखन सिंह उप प्रबंधक मोहाली डिपू और जसप्रीत सिंह  सांख्यिकीय सहायक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित करने के आदेश जारी किए। 

दरअसल, सुबह स्कूल की खस्ता हालत को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब उनके द्वारा स्कूल की चर्चित चेकिंग की गई तो यह पाया गया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सड़कों पर खेल रहे थे। जिस कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के कुछ ही कदमों की दूरी पर स्कूलों का यह हाल है तो पंजाब के अलग हिस्सों में शिक्षा का क्या हाल होगा।

जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने जांच दौरान आंकड़ों के अवलोकन से पता चला कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 3500 किताबें प्रिंट आउट हो गईं, जिसके कारण डेराबासी ब्लॉक में 1135 और बनूड़ ब्लॉक में 1400 छात्रों को अंग्रेजी विषय की किताबें नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि जिला प्रबंधक मोहाली डिपू भगवान सिंह, लखन सिंह उप प्रबंधक मोहाली डिपू और जसप्रीत सिंह सांख्यिकीय सहायक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के लिए आरोप पर निलंबित किया जाए और जिला शिक्षा अधिकारी मोहाली (प्रारंभिक) व खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *