पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क को लेकर गवर्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान लाल चंद कटारूचक्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लाल चंद कटारूचक्क ने गंभीर अपराध किया है। इस मामले में उन्होंने सीएम मान से तुरन्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि वह मीडिया के जरिए भी कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। गौरतलब है कि लाल चंद कटारूचक्क पर विरोधी पार्टियों द्वारा लगातार टिप्पणी होती रही हैं लेकिन गवर्नर की तरफ से पहली बार इस मुद्दे पर बात की गई है। इस शिकायत से यह सारा मामला शुरू हुआ था। इस मामले में 2 वीडियो सामने आई थी जिसे गवर्नर को दी गई। इसके बाद गवर्नर ने इन वीडियों को देखने के बाद आगे जांच के लिए भेज दिया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *