Punjab News: डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचा, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को काटने के मामले बढ़ते जा रहे है। आज मोगा के सरकारी अस्पताल में एक ओर मामला आया है। जिसमें डेढ़ साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना फिरोजपुर के कस्बा तलवंडी भाई की है। वही मोगा सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने बच्चे को फरीदकोट रेफर कर दिया है।

बच्चे के पिता ने बताया कि वह तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर के रहने वाले है।उनके डेढ़ साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। मोगा के सरकारी हस्पताल के डाक्टरों ने फर्स्ट एड देकर हम को फरीदकोट ले जाने के लिए बोला है बच्चे के काफी गहरे घाव हैं। मोगा के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर रजनी ने बताया कि उनके पास तलवंडी भाई से एक बच्चे के डॉग बाइट का केस आया है। फर्स्ट एड दे दिया है थर्ड डिग्री बाइट केस हैं और बच्चे को प्लास्टर सर्जरी की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *