पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पिता के सामने बेटे की हुई मौत

फिरोजपुरः जिले के जैमलवाला गांव में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, आज ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई थी। दरअसल, हादसे में ट्राली का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत हो गई। मलांवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दविंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी बागेवाला के रूप में हुई है। मृतक 2 बच्चों का पिता था। पिता दीदार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दीदार सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे देविंदर के साथ मोटरसाइकिल से मल्लांवाला आ रहा था। जब वह गांव जैमलवाला के पास पहुंचे तो मल्लांवाला की ओर से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *