जालंधरः 110 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जालंधर, वरुण/हर्षः थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी उसके कब्ज़े से 110 नशीली गोलियां बरामद की है।  गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह निवासी बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी के सहित गश्त के दौरान गांव खोखेवाल बस स्टैंड पर मौजूद थे, जहा उन्हें पैदल आ रहे युवक के कब्ज़े से तलाशी के दौरान 110 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी सप्लाई कहा से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *