पंजाबः घल्लूघारा दिवस को लोकर एजीडीपी ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

बटालाः 6 जून घल्लूघारा को लेकर एडीजीपी की नेतृव में गुरदासपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसके लिए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जाने के दोरान लोगों से अपील की गई कि वह शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और घल्लूघरा दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीजीपी ने बताया कि पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और शहर में फ्लैग मार्च किया गया है। साथ ही उन्होंने 6 जून घल्लूघारा दिवस पर कहा कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए और कोई भी भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, अगर कोई ऐसा करता नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *