कुटलैहड़ में जन जागरण अभियान की कंवर ने की शुरुआत,बूथ स्तर तक पहुंचेंगी भाजपा

मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं को घर घर तक ले जाएंगे कार्यकर्ता: कंवर

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मण्डल की बैठक कुटलैहड़ के थानाकलां में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके केंद्र सरकार के सफल लगातार 9 बर्ष पूर्ण होने पर जन सम्पर्क अभियान यानी जन जागरण की शुरुआत की। बैठक में मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हुए। कंवर ने कहा कि  भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र के सबसे आखिर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचती है। ओर मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा एक माह तक महासम्पर्क कार्यक्रम चला रही है जिसमें केंद्र सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। कंवर ने कहा कि 30 मई  2014 को जब देश की बागडोर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में गई थी। उसके बाद लगातार 9 बर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने जहां देश की 18 करोड़ गरीब जनता के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतार कर उन्हें लाभ पहुंचाया।
वहीं देश के मध्यवर्ग के लिए ठोस नीति लागू करके मोदी सरकार ने उनकी आर्थिकता मजबूत की। कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 बर्ष के कार्यकाल में देश को दुनियां के प्रथम स्थान पर लाकर इतिहास रचा है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 ओर 35 ए को हटाकर इतिहास बनाया है। कंवर ने कहा कि 70 बर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार जिस श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध करती रही है। मोदी सरकार ने न केवल अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करके निर्माण की स्वीकृति दी बल्कि दुनिया से श्री राम जी की निशानियों को मंगवाकर अयोध्या में स्थापित करने के आदेश दिए।मार्च 2024 से पहले श्री राम मंदिर बनकर तैयार होगा और बिधिवत उद्घाटन भी होगा। कंवर ने कहा कि इस जनसम्पर्क अभियान में कुटलैहड़ भाजपा मंडल बूथ स्तर पर जाकर जनता को जन जागरण अभियान का हिस्सा भी बनाएगी। ओर केंद्र सरकार के सफल 9 बर्षों के कार्यकाल में चलाई गई दर्जनों योजनाएं व बिकास के बारे में भी जनता को जागरूक करेगा। इस मौके पर कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महासचिव मास्टर रमेश शर्मा, प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, कार्यलय प्रमुख राजेन्द्र ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा,राजेन्द्र मलांगड़ व सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार के 6 माह के कार्य काल में केवल राज्य में एक हजार से ज्यादा सरकारी कार्यलय ही डिनोटिफाइड हुए है। इसके अलावा सूक्खू सरकार के 6 माह के कार्यकाल की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने  कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत किये गए विकास कार्यो को सूक्खू सरकार प्रभावित कर रही है और राजनीतिक और बदले की भावना से काम करके जनता की समस्याओं को बढ़ावा दे रही है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा मंडल बूथ स्तर पर कांग्रेस की गारंटियों में महिलाओं को 15 सौ रुपये प्रति माह देने की फीडबैक भी कार्यकर्ता लेंगे कि कुटलैहड़ में कितनी महिलाओं को 15 सौ रुपये प्रति माह खाते में आ रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *