Jalandhar News: मनदीप-उदिता की Reception Party, रणजीत बावा के गानों पर थिरके मेहमान, देखें Video

जालंधरः हाल ही में हॉकी प्लेयर्स मनदीप सिंह और उदिता दोहान ने जालंधर के माडल टाउन में श्री गुरुद्वारा साहिब में शादी के बंधन में बंधे थे। वही कल दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह,पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह सहित सभी हॉकी खिलाड़ी पहुंचे थे। वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह सहित अन्य राजनेता के साथ कई पुलिस अधिकारी भी पार्टी में मौजूद रहे।

मनदीप ओर उदिता की रिसेप्शन पार्टी पूर्व ओलिपियन सरदारा सिंह और पीआर श्रीजेश खासतौर पहुंचे थे। वही सभी खिलाड़ियों ने दोनों की रिसेप्शन पार्टी में खूब भांगड़ा डाला।इस दौरान पंजाबी गायक रंजीत बावा ने पार्टी में अपने गानों से समय बांधा और खिलाड़ियों को अपने गानों की धुन पर जमकर नचाया। गायक रंजीत बावा के गानों से उदिता भी जूमती नजर आई। सभी ने पार्टी में जमकर एंज्वाय किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *