Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Mumabi Rainfall: मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, 6 लोगों की मौत, लोकल ट्रेन सेवाएं बंद, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Mumabi Rainfall: मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, 6 लोगों की मौत, लोकल ट्रेन सेवाएं बंद, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Mahabir
Last updated: August 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Mumabi Rainfall Update News: मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है।

Contents
  • लोकल ट्रेन 15 घंटे बाद बहाल
  • पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबी
  • रेलवे ने यात्रियों से की अपील
  • मुंबई में कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द
  • इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
  • बारिश में फंसे लोगों की मदद जारी

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के कई हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की 6 टीमें भी तैनात हैं।

Mumbai Local Train
Mumbai Local Train

लोकल ट्रेन 15 घंटे बाद बहाल

मुंबई में हुई भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह रुकी हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बुधवार तड़के 3 बजे दोबारा शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि पानी उतरने के बाद सेवाएं बहाल की गईं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वानिल निला ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:15 बजे ट्रैक डूबने के कारण पहले हार्बर लाइन और फिर मेन लाइन की सेवाएं बंद करनी पड़ीं।

Mumbai Rainfall
Mumbai Rainfall

पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबी

मंगलवार शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे के बीच मेन लाइन की सेवाएं शुरू कर दी गई थीं, लेकिन हार्बर लाइन, जो नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ती है, रातभर बंद रही।

कई हिस्सों में पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबी रहीं। बुधवार सुबह सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं- बसें, लोकल ट्रेनें और मेट्रो- सामान्य रूप से चलने लगीं।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें। वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि मंगलवार की बारिश और जलभराव की वजह से उनकी कुछ लोकल ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रहेंगी।

#WATCH | Maharashtra: Normal life affected in Mumbai as several parts of the city remain waterlogged following incessant heavy rainfall. Visuals from Nalasopara West. pic.twitter.com/F8V47fmFqE

— ANI (@ANI) August 20, 2025

मुंबई में कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द

डीआरएम – मुंबई सेंट्रल, पश्चिम रेलवे ने बताया कि मुंबई में भारी जलभराव के कारण आज कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। इससे पैसेंजरों की परेशानी भी बढ़ गई है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने एडवाइजरी में कहा- हम चाहते हैं कि आपकी यात्रा यथासंभव परेशानी मुक्त रहे, लेकिन प्रकृति की भी अपनी योजनाएं हैं। मुंबई में फिर से भारी बारिश की आशंका है, जिससे हवाई यातायात में रुकावट आ सकती है और उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

IndiGo Flight
IndiGo Flight

हालांकि हम परिचालन को सुचारू रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, फिर भी हम पहले से योजना बनाने की सलाह देते हैं। आपकी उड़ान अनुसूची में कोई भी बदलाव आपके पंजीकृत संपर्क विवरण के माध्यम से साझा किया जाएगा।

बारिश में फंसे लोगों की मदद जारी

वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर फंसे लोगों की मदद के लिए तमाम लोग और संगठन सामने आए हैं। इस कड़ी में विहिप सदस्यों ने कल रात शहर में भारी बारिश के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: ग्रहों की चाल से आज गजकेसरी योग, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल
Next Article ED Raid: पंजाब में ED की बड़ी रेड, शुगर मिल समेत गोल्ड जिम में पहुंचे 50 से ज्यादा अधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.