Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के ग्रामीण थाना लोपोके के अधीन आते गांव कोहाली में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान गांव के सरपंच ने कुछ युवकों पर नशा बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नशा बेचने से रोकना ही विवाद का कारण है। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने उनके आरोप को बेबुनियाद बताया है और पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

जानकारी देते हुए गांव के सरपंच गुरजंट सिंह ने बताया कि वह अपने किसी साथी का हालचाल जानने के लिए अमृतसर पहुंचे थे और वहां गांव में नशा बेचने वाले एक युवक ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथी को घायल कर दिया। इस संबंध में हम पुलिस से अपील करते हैं कि इन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं दूसरे पक्ष के जोबन प्रीत सिंह का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ चावला और चिकन खा रहे थे, तभी अचानक गुरजंट ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर व उनके दोस्तों पर हमला कर दिया। जब हम विवाद सुलझाकर रात को गांव वापस लौट रहे थे तो रास्ते में हमारी गाड़ी रोककर कुछ लोगों ने हमारे दोस्त अभिषेक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उन्होंने कहा कि नशा बेचने का आरोप बेबुनियाद है। इसकी जांच होनी चाहिए कि नशा कौन लाता और पीता है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी न ही नशा बेचा है और न ही किया है हमें फंसाया जा रहा है जिसकी जांच होने आवश्यक है।

उधर, लोपोके थाने के पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और जांच व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *