पंजाब: सीएम मान द्वारा दो शादियों की टिप्पणी पर सिद्धू की पत्नी का आया बड़ा बयान

चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान ने बीते दिन खरड़ में अस्पताल के उद्धघाटन दौरान विरोधियों पर जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान सीएम मान ने नवजोत सिद्धू के पिता की दो शादियां करवाने के मामले में को बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नवजोत सिद्धू के पिता दूसरी शादी ना करवाते तो नवजोत सिद्धू ना आते। अब इस बयान के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और भगवंत मान में चल रही जुबानी जंग में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी इस मामले में कूद पड़ी है। डॉ. सिद्धू ने एक ट्वीट कर मान पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा-मेरा मानना है सिदू ने आपके निजी जीवन को लेकर इस तरह गंभीर कमेंट नहीं किया है। आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में हमें बात करने का अधिकार नहीं है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता की शादी को लेकर आपके दिए बयान में गलती है। सिद्धू के पिता एडवोकेट जनरल पंजाब भगवन्त सिंह सिद्धू ने दो शादियां नहीं की थी। उनकी एक ही शादी हुई थी।
 
बता दें कि बीते दिन सीएम मान ने अपनी दूसरी शादी पर उठाए गए सवालों के जवाब में कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता ने भी दो-दो शादियां की थीं। सीएम मान ने सिद्धू को चुनौती दी और कहा कि अगर ऐसी ही बातों पर आना है तो आ जाओ, मैं तैयार हूं।’ मान ने सिद्धू को यहां तक कह डाला कि अगर उनके पिता की दूसरी शादी न होती तो वह दुनिया में ही न आए होते। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष की अन्य टिप्पणियों पर भी जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि पता नहीं कौन सा मैटीरियल आ गया, जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते, वह विधायक बन गए हैं। इनके तो महीने-दो-महीने बाद शादियां हो रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *