Haryana News : चलती कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Written by

in

फरीदाबाद : चलती कार मेें आग लगने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद शहर के तीन नंबर इलाके में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में अचानक बैटरी फटने से आग लग गई। जिसके बाद कार पूरी तरह से आग का गोला बनकर धूं-धूं कर जलने लगी। जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब हरिओम और उनके परिजन अपनी पुरानी मारुति सुजुकी सैंट्रो कार से एक नंबर इलाके की ओर जा रहे थे, जैसे ही वे तीन नंबर क्षेत्र के पास पहुंचे। कार के इंजन से तेज आवाज आई और तेज धुआं निकलने लगा। आनन-फानन में कार चालक ने कार रोकी और सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही सेकंड में कार के इंजन में आग भड़क गई और देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूंकर आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद हरिओम ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार सवार हरिओम ने बताया कि कार अगर आग सिलेंडर तक पहुंचती तो एक बड़ा धमाका हो सकता था। लेकिन समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *