जालंधरः मशहूर गायक का रिश्तेदार चोरी की वारदातों में सदस्यों सहित गिरफ्तार

जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना 3 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 बाइक, 4 साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 एलईडी, साइकिल रेहड़ी के साथ वारदात को अंजाम देने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जौन कुमार उर्फ जौनी पुत्र काला साईं मॉडल हाऊस, राजेश कुमार उर्फ देसी पुत्र गोबिंद राय निवासी किराएदार नजदीक माता रानी चौक, अमनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी रामेश्वर कालोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि विवेक सहगल पुत्र सुशील सहगल निवासी 66 फुटी रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसमें कहा गया कि उसकी रेलवे रोड पर उनकी कुंदन लाल चमन लाल एंड संस नाम की साइकिलों की दुकान है। 4-5 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान से काफी सामान चुरा लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने जौन, अमनदीप सिंह उर्फ सोनू जो मशहूर सिंगर मास्टर सलीम का रिश्तेदार (जीजा) व राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अरुण कुमार पुत्र काला साईं जो फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों को अदालत में पेश कर और रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जौन कुमार उर्फ जोनी पर इससे पहले थाना 2 व 4 में चोरी, लूट के तीन मुकद्दमें दर्ज हैं। राजेश कुमार उर्फ देसी जिस पर शहर के अलग-अलग थानों में चार मुकद्दमे दर्ज है। अमनदीप सिंह उर्फ सोनू पर लुधियाना व जालंधर में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *