Train की चपेट में आने से 2 Footballers की मौत

Written by

in

चंदौलीः जिले से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार 2 फुटबॉलरों की मौत हो गई। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती चली गई। जानकारी मुताबिक, प्रमोद पासवान (22) दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। वहीं आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था। दोनों हर रोज की तरह रविवार सुबह 6 बजे घर से बाइक से निकले थे। वह तारापुर स्थित अपने खेल मैदान जाने वाले थे।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह जैसे ही तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फाटक बंद था जिसके चलते वह बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। तभी दूसरी ओर से ट्रेन आ गई। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। गेटमैन भी चिल्लाता रह गया, लेकिन दोनों को कुछ सुनाई नहीं पड़ने पर दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। पीडीडीयू नगर की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर तक घिसटते चले गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। वहीं आकाश की बहन की भी एक महीने बाद शादी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *