पंजाब : पैदल गुरुद्वारा साहिब जा रहे व्यक्ति को महिंद्रा पिकअप ने कुचला, मौत

कपूरथला: पंजाब में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हुआ है। सुल्तानपुर लोधी से आज ताजा मामला सामने में आया है। जहां रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी के उधमसिंह चौक के समीप पैदल गुरुद्वारा साहिब जा रहे मजदूर को महिंद्रा पिकअप ने कुचल दिया। जिस दौरान मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू सिंह पुत्र चिमन सिंह निवासी जिला फाजिल्का जोकि हमारे साथ गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। तेज रफ्तार महिंद्रा चालक ने उसे कुचल‌ दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हम कल ही मेहनत करने यहां आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक पप्पू सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है और उक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिंद्रा पिकअप का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *