स्कूटर को टक्कर मारने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, मौत

ऊना/सुशील पंडित: जिला में चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित ऊना से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव त्यूडी में हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को बचाते हुए एक घर में जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से अम्ब रोड पर स्थित गांव त्युडी में सुबह करीब सात बजे हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस संख्या (एचआर 69 जीबी 9992) स्कूटर सवार को बचाते- बचाते एक घर में घुस गई। इस हादसे में स्कूटर संख्या (एचपी 20 वी 4161) पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव बसाल निवासी पदम चंद शर्मा उम्र करीब 78 वर्ष के रूप में हुई है। पदम चंद शर्मा रिटायर्ड शास्त्री अध्यापक थे व पंडिताई का काम करते थे।

वहीं बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार हेतु लाया गया है।सोनीपत डिपो की बस कांगड़ा से सोनीपत जा रही थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मास्टर सुभाष चंद शर्मा का घर और दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *