सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से 

सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से 

ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा अपने दोस्तों राजिन्द्र सिंह व अभिषेक राणा की याद में तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से बही के ग्राउंड में आयोजित करवाई जा रही है।  क्लब के अध्यक्ष आतिश राणा उर्फ अप्पू राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें बिजेता टीम को 11हजार तथा उप विजेता टीम को 5100 रूपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।सभी टीमें अपनी अपनी एंट्री 14 जून से पहले करवा लें।बहीं पर अप्पू राणा तथा क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *