पंजाबः  AGTF ने डेरा प्रेमी हत्याकांड के वांछित गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

कोटकपूराः डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने वांछित गैंगस्टर गांव ढैपई निवासी हरप्रीत सिंह भाऊ को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी साथी है और उसने गोल्डी के कहने पर शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। मालूम होकि बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया की पिछले साल 10 नवंबर को कोटकपूरा में 6 शूटरो ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *