दर्दनाक हादसा: नदी में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत

नई दिल्ली : उत्तरी नाइजीरिया में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक नाव के पलट जाने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में पलट गई। घटना के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है।

राहत और बचाव दल नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शव निकाले जाने के बाद उनके परिवारों में मातम मच गया है। आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा। स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। 

बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम हैं जहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *