जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, तोड़ी गाड़ियां, देखें Live

जालंधर/वरुणः रेड़ू पिंड में दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात अहाते में  दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने 20 से 25 युवकों को मौके पर बुला लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में 3 व्यक्ति घायल हुए है। घायल व्यक्तियों की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र जगजीत कुमार निवासी रेरु पिंड, साहिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी हरगोविंद नगर, अमन सैनी पुत्र दयाल सैनी निवासी बुलंदपुर के रूप में हुई है। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष के विशाल ने बताया कि दो व्यक्तिों के 8 टांके और एक के 4 टांके लगे है। उन्होंने घायल व्यक्तियों की एमएलआर कटवाकर थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *