पंजाबः इस इलाके में गोली चलने से ASI की हुई मौत, पुलिसकर्मी शराब कारोबारी का था सिक्योरिटी गार्ड 

मोहालीः चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस ने एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अवतार चंद के रूप में हुई है। वह पंजाब में एक शराब कारोबारी के सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, एएसआई अवतार चंद ने दवा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर सोमवार को ही सेक्टर-39 में एक मकान किराए पर लिया था। देर रात को तेज तूफान और बारिश आ रही थी और लाइट भी गई हुई थी। उसी दौरान काफी देकर से अवतार का मोबाइल बज रहा था।

फोन की आवाज सुनकर साथ रहने वाला व्यक्ति अवतार के कमरे में पहुंचा तो वह खून से लथपथ था और पास में उसकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। उसने शोर मचाया तो सूचना पाकर आसपास पड़ोस के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच करने के बाद पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया और शव को GMSH-16 में भिजवा दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *