रामा मंडी में 3 दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और गेहूं लेकर हुए फरार

बठिंडाः रामा मंडी के मुख्य बाजार, बैंक बाजार व बाघा रोड स्थित 3 दुकानों को देर रात चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर दुकानों से नगदी व सामान की चोरी कर फरार हो गए। वहीं एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी चौक के समीप किराना दुकानदार पीड़ित महावीर बागड़ी ने बताया कि चोरों ने दुकान के मुख्य शटर का ताला तोड़ काउंटर की दराज से पांच हजार रुपए से अधिक की चोरी कर ली। वेरायटी स्टोर की दुकान के मुख्य शटर का ताला तोड़ कैश ड्रावर चुरा लिया, जिसमें करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी थी।

इसके अलावा पीड़ित विजय कुमार धुडिया ने बताया कि चोरों ने बाघा रोड स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर करीब 15 गांठ गेहूं चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामा पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि मंडी में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से किसी तरह के सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *