संगरूरः पंजाब के संगरूर में गौ हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गौ हत्या के मामले के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठन द्वारा व्यापार मंडल संगरूर तथा अन्य संगठनों के सहयोग से शहर के बाजारों को 2:00 बजे के तक बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके तहत सुबह से ही शहर के बाजार बंद करवाए जा रहे हैं। हिंदू संगठनों तथा अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के बड़े चौक में इकट्ठा होकर शहर में मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा शांति से शहर में रोज प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
पंजाबःगौ हत्या का मामले में विरोध में उतरे हिंदू संगठन और व्यापार मंडल, किया बाजार बंद

Leave a Reply