जिला के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित

Written by

in

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी 41(अ.जा.), गगरेट 42, हरोली 43, ऊना 44 और कुटलैहड़ 45 की फोटोयुक्त मतदाता सूची 2025 का अन्तिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अधीन संशोधित अनुपूरक सूची सहित अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 2025 के आधार पर कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की प्रकाशित प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम), सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों मंे निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें। इसके अलावा मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 डायल करके निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *