पंजाबः टोयोटा गाड़ी और पिकअप जीप में भीषण टक्कर, 10 माह के बच्चे समेत महिला की मौत

मोहालीः जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 माह के बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ है। जिसमें एक टोयोटा कार और फलों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के पहिए उड़ गए और फलों से भरी पिकअप जीप भी पलट गई। इस हादसे में 10 माह के मासूम बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्चे की मां का पैर टूट गया और दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काले रंग की टोयोटा कार में चार व्यक्ति किसी काम से रोपड़ से दिल्ली जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर फलों से भरी पिकअप हिमाचल से पंजाब जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में 10 माह की बच्ची गुरकीरत और उसकी दादी कुलदीप कौर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, पिकअप चालक भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *