जालंधरः नाबालिग से जिम मालिक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर देहात के करतारपुर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां करतारपुर के ही एक जिम मालिक ने सोढल के पास एक होटल में नशा देकर एक 16 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।

जिसकी पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सोढल के नजदीक होटल में नाबालिग युवक के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया गया है। जिसमें जांच के दौरान उन्होंने प्रवीण को अपनी हिरासत में ले लिया है। बता दे सोशल मीडिया पर एक इंसानियत शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हो रही थी। 

जिसमें एक व्यक्ति नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म कर रहा था और एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में जो व्यक्ति नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह हैमर जिम के मालिक गिरीश अग्रवाल उर्फ टोनू बताया जा रहा है। इस मामलेे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *