पंजाब : आज से Yellow अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

चंडीगढ़ : पंजाब के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते बीते तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक पारे में और कमी आने की संभावना है। विभाग ने शनिवार यानी आज से चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

खास तौर से रविवार से मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ेंगे। विभाग के मुताबिक सूबे के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही भारी बारिश होगी, जबकि शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक जून महीने में अब तक सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 34.0 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 44.1 एमएम बारिश हुई। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बार रुक-रुककर बारिश होती रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *