पंजाब : नशे की ओवरडोज से महिला की मौत

अबोहर: पंजाब के अबोहर में नशे की ओवरडोज से एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पूजा उर्फ हेमलता पत्नी गुर्रपीत सिंह निवासी निरंकारी भवन रोड नजदीक शोली धर्मशाला के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बीती रात उक्त महिला गली नंबर 6 शिव मंदिर के निकट एक घर में घुसी व पानी पीने की बात कही। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला ने कोई नशा भी किया हुआ था।

इस दौरान उक्त महिला घर के अंदर चली गई व बैठ कर टीका लगाने लगी, लेकिन घर वालों ने उक्त महिला को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। टीका लगाते ही मृतक महिला वहां ही लेट गई व उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद घर वालों ने पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया। मौके पर नर सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे व नगर थाना पुलिस के एसआई बहादर सिंह भी पुलिस बल पर मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी।

महिला के पास एक सरिंज व एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने महिला के शव को यहां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व जांच पड़ताल की जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के बयानों पर कारवाई की जाएगी। बताया जाता है कि महिला नशे की आदि थी व अकसर नशा करती थी।

फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि महिला की मौत ओवरडोज नशे के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि महिला की नशे के ओवरडोज से मौत होने का अबोहर में यह मामला सामने आया है हालांकि इससे पहले युवकों के मामले तो सामने आते रहते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *