पंजाब: दिनदहाड़े शिवसेना आगू सहित उनके पिता और बेटे पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

बटाला: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े शिवसेना समाजवादी के आगू राजीव महाजन और उनके बेटे मानिक वह पिता चुन्नीलाल पर बाइक सवार युवकों ने गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार यहां दो नौजवानों द्वारा सरेआम शोरूम में घुस कर फायरिंग की गई। इस दौरान उन्होंने 3 लोगों को गोलियां लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार 2 हमलावर एल.ई.डी. खरीदने के बहाने शोरूम में आए और इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शोरूम मालिक, उसके बेटे और पिता पर फायरिंग की। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *