जालंधरः बस स्टैंड के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव

जालंधर/एएनएस: लोहियां खास के बस स्टॉप पर बने बाथरूम में युवक का शव बरामद हुआ है। दरअसल बाथरूम में कर्मचारी सफाई करने के लिए गया तो बाथरूम की कुंडली अंदर से लगी हुई थी और अंदर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर निवासी जो रोज की तरह बस स्टॉप और बाथरूम की सफाई कर रहा था।

जब वह बाथरूम की सफाई करने लगा तो उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई है और अंदर से बदबू आ रही है। इसके बाद लोहियां थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *