महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन के कार्यक्रम

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा से की और फिर विभिन्न व्यायाम किये ।विशिष्ट अतिथि के रूप में एन एफ एल नंगल इकाई में विजिलैंस विभाग के सहायक प्रबंधक डॉ. संजय कुमार फरवाहा ने शिरकत की ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई ।

इसके उपरांत एन एस एस गीत “उठें समाज के लिए उठें- उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें, स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें” गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी । विशिष्ट अतिथि ने स्वयंसेवियों को भ्रष्टाचार के बारे में बताते हुए कहा कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आज का युवा अहम योगदान दे सकता है ।उन्होंने छात्रों को भ्रष्टाचार विरोधी विभिन्न क़ानूनों से अवगत करवाया ।

छात्रों ने भी भ्रष्टाचार पर अपने विचार विशिष्ट अतिथि से साँझा किये ।उन्होंने बताया कि आप सभी PIDPI के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की जा सकती है । इसके बाद स्वयंसेवियों ने कालेज परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया ।अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *