Punjab News: 191 थानों के मुंशियों का हुआ ट्रांसफर, वित्त मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा करप्शन के खिलाफ कार्रवाई लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बोलते हुए कहा कि आप पार्टी का घटन भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में हुआ जिसमे की केजरीवाल ने जंग शुरू की जिसमे भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही। इस दौरान प्रदेश के 191 पुलिस थानों के मुंशियों का ट्रांसफर किया है। ये सभी एक थाने में दो साल से अधिक समय से तैनात थे। यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आज ही ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। हमारी सरकार हर हाल में करप्शन को खत्म करेगी। पिछले दिनों ही पंजाब सीएम भगवंत मान ने इस बारे में फैसला लिया था। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली कि पुलिस थानों में एसएचओ, एसएसपी व डीएसपी स्टाफ बदलता रहता है। लेकिन मुंशी सालों से एक ही थाने में लगे रहते हैं, लेकिन दो साल से अधिक समय तक डटे रहने से भ्रष्टाचार होने का अंदेशा रहता है। कई जगह तो मुंशी आठ से दस साल तक डटे हुए थे। पिछले दिनों सीएम ने तय किया था कि जो भी मुंशी दो साल से अधिक समय तक थाने में तैनात होगा उसे बदला जाएगा। इसके बाद अब यह ट्रांसफर की गई है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई जंग से निकली है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि जहां भी हमारी सरकार बनेगी, वहां से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। पहले हमारी सरकार दिल्ली में बनी, उसके बाद 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने। तीन साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर का हो, उसे खत्म किया गया है। कुछ समय पहले पटवारी, राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिन पर कार्रवाई की गई। लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *