बड़ी खबरः चंडीगढ़ बार्डर पर 33 किसान जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

चंडीगढ़: मोहाली में किसानों का बड़ा प्रदर्शन जारी है। 33 किसान जत्थेबंदियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान द्वारा मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच किया गया। बता दें कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसान सरकार को मेमोरेंडम देने की मांग कर रहे हैं।

जिसके चलते किसान आगे बढ़ रहे थे, लेकिन डॉल्फिन चौक पर पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया गया है। किसान बेरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए हैं। किसान नेता दर्शन पाल, हरिंदर लक्खोपाल भी धरने में मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि उनके आगुओं द्वारा खेतीबाड़ी मंत्री से मुलाकात की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *