दर्दनाक हादसाः शादी से लौटते दौरान पिता और 2 बेटों की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

बरेलीः दर्दनाक सड़क हादसे में पटियाला के रहने वाले व्यक्ति और उसके 2 बेटों की मौत हो गई है। दरअसल, परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली में गया था जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा व्यक्ति दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज टोल प्लाजा पर अपनी कार में हवा भर रहा था। उसी दौरान कैंटर ने उसे और कार को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान पटियाला के आनंद नगर एक्सटेंशन निवासी परमजीत सिंह चड्‌डा (45), बेटा सरबजीत सिंह उर्फ अवि (14) और अंश सिंह (12) के रूप में हुई है। वहीं परमजीत की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि कैंटर के ड्राइवर ने पहले परमजीत की कार को टक्कर मारी, उसके बाद उन्हें कुचलते हुए पलट गया। टोल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया गया। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो जाने के बाद शहर में शोक है। मृतकों के रिश्तेदारों और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *