जालंधर: रिश्वत लेने के मामले में निजी एजेंट गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट दिए बिना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के बदले में 500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आज एक निजी एजेंट को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरचरणजीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है, जो जालंधर में ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक सेंटर के पास एक कैफे चलाता है। आरोपी एजेंट को कपूरथला जिले के गांव बीबरी निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजेंट ने बिना कोई भी ड्राइविंग टेस्ट दिए उसका हैवी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के बदले में 1200 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त एजेंट को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एजेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *