Blog

  • बर्फीले तूफान में फंसे कई विदेशी सैलानी, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    गुलमर्गः जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीला तूफान आया है। इस बर्फीले तूफान के कारण कई विदेशी सैलानी भी वहां पर फंसे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो विदेशी सैलानियों को बचाया गया, जबकि दो अभी भी फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हो रही है।

    वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बर्फीले तूफान में कुछ विदेशी मस्ती करते हुए दिखाई है। हालांकि मस्ती वाली वी़डियो राजौरी की है। जहां स्नोफॉल हो रही है और वह इस स्नोफॉल में मस्ती कर रहे है।

  • पंजाबः थालियां बजाकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन

    बरनालाः जिला बरनाला के सरकारी अस्पताल के पार्क में आज यानी वीरवार को इकट्ठे हुए जिला स्तरीय आशा वर्कर यूनियन की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने खाली बर्तन बजाकर केंद्र सरकार को जागने की कोशिश की। इस मौके पर अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर केंद्र सरकार को सिविल सर्जन बरनाला के जरिए एक मांग पत्र भी दिया गया। अपनी मांगों पर बात करते आशा वर्कों ने बताया कि उन्होंने देश में कोरोना काल के समय कड़ी मेहनत की उसका उन्हें अवार्ड तो मिला, लेकिन उनके जो हक थे। वह केंद्र सरकार ने उन्हें अभी तक नहीं दिए हैं, जिसमें उनकी मुख्य मांगे हैं।

    आशा वर्करो का रोष केंद्र के बजट में उनको कुछ नहीं मिला. ऐसे में उनकी जो जायज चीजें और हक है, वो सरकार पूरी करे, जिसमें पहली मांग डीसी रेट पर मेहनताना लागू किया जाए, बुढ़ापा पेंशन दी जाए, सिर्फ 2500 रुपये निर्गुणी तनख्वाह पर काम कर रहे हैं जिस पर गुजारा करना मुश्किल है। इन्हीं मांगों को लेकर आज सिविल सर्जन बरनाला को केंद्र सरकार के नाम मांग पत्र दिया गया है। अगर आने वाले दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनका संघर्ष तेज होगा।

  • जालंधरः कल ये रास्ते रहेंगे बंद, रूट प्लान हुआ जारी

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सलाना जोड़ मेला 22 फरवरी से 25 फरवरी तक सतगुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में मनाया जा रहा है। वहीं 23 फरवरी को इस संबंध में शोभायात्रा बूटा मंडी से निकाली जाएंगी। जो कि बूटा मंडी से शुरू होकर गुरु रविदास नकोदर चौंक, वाल्मीकि चौंक (ज्योति चौंक),  पीएनबी बैंक चौंक, मिलाप चौंक, शहीद भगत सिंह चौंक, अड्डा होशियारपुर माईं हीरां गेट, पटेल चौंक, सब्जी मंडी, बस्ती अड्डा चौंक से होकर बूटा मंडी में आकर समाप्त होगी।

    इस शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। जिसमें प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौंक, गुरु रविदास चौंक, तिलक नगर रोड़, बूटा पिंड मोड़, मेनब्रो चौंक, मोड़ बावा सूज फैक्ट्री, जग्गू चौंक (सिद्धार्थ नगर रोड़),  टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड़, नकोदर चौंक, गुरु अमरदास चौंक, समरा चौंक, अर्बन एस्टेट फेज-2 आदि की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।     

  • दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक पर चलाई गोलियां

    अंबालाः छावनी की मोटर मार्केट में बाइक सवार 3 बदमाशों ने जनता टी स्टाल पर सुबह 11 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जाता है कि दुकान पर महज लाइटर खरीदने को लेकर बहस हुई थी। एक गोली दुकानदार की जांघ में लगी तो दूसरी गोली बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार की जांघ में लगी। इस बीच बदमाशों ने हवा में भी फायर किए थे। दुकानदार की पहचान बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक कॉलोनी निवासी अमित तो दूसरे की प्रमोद के रूप में हुई। डायल-112 के कर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। अंबाला कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    उधर, प्रमोद की जांघ में गोली लगने के बाद छर्रे गुप्तांग में भी लगे। घायल अमित ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इतने में एक युवक आया और सिगरेट जलाने वाला लाइटर मांगने लगा। वह लाइटर नहीं चला तो वह बोलने लगा। इतने में उसने कहा कि आप पैसे वापस ले लो। युवक पहले तो बहस करने लगा और दुकान से बाहर निकलकर अपने साथियों को बुलाने लगा। इतने में बाइक पर दो और युवक आए और उन्होंने आते ही पहले एक हवाई फायर किया और देखते ही देखते उसकी जांघ में गोली मार दी। जैसे ही पड़ोसी प्रमोद बचाव करने आया तो उसकी भी जांघ में गोली मारी। आरोपियों के पास रिवाल्वर थी। अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि गोली चलने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Jaya Kishori के साथ बदसलूकी करने वाला मशहूर कारोबारी  गिरफ्तार 

    स्टेज पर चढ़ दी जान से मारने की धमकी 

    उत्तर प्रदेष: मशहूर महिला कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

    दरअसल, मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी बीते मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कई तरह के टिप्स दिए. तभी होटल कारोबारी दीपेश ठाकुरदास थवानी अवैध तरीके से कार्यक्रम में घुस आया और स्टेज पर चढ़कर गया. सिरफिरे ने जया किशोरी के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपी दीपेश शिरडी महाराष्ट्र के रहने वाला है. शिरडी में दीपेश का बड़ा होटल है. परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं. आरोपी विदेश आता जाता रहता है और सोशल मीडिया पर महिला कथावाचक को फॉलो करता है.

    इस घटनाक्रम के बाद जया किशोरी की तरफ से उनके मुंहबोले भाई दीपक ओझा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई. हजरतनगंज पुलिस ने बताया कि आईपीसी धारा 354 घ,और 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

    सोशल मीडिया के जरिए जया किशोरी के कार्यक्रमों की जानकारी आरोपी को मिलती है. आरोपी बिना पूर्व सूचना और रजिस्ट्रेशन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाता है. आरोपी दीपेश सिर्फ लखनऊ ही नहीं, हैदराबाद ,जयपुर, जालंधर में भी जया किशोरी के स्टेज पर पहुंचा था. दीपेश के खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं. 

  • गुस्से में आई लड़की ने पेट्रोल पंप पर कार को लगाई आग, वीडियो वायरल

    जेरूसलमः पेट्रोल पंप पर लड़की द्वारा कार को आग लगाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो जेरूसलम, इज़राइल का बताया जा रहा है। कहा जा रहा हैकि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल भर रहा है। इसी दौरान एक लड़की उसके पहुंची और कुछ मांगती दिखाई दे रही है। शख्स ने जब देने से मना कर दिया तो लड़की ने कार में ही आग लगा दी। तुरंत आग फैल गई और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स ने मना किया तो कुछ दूर वापस गई और अचानक वापस आई और कुछ जलाया, जिससे तुरंत आग फैल गई। कार की फ्यूल टैंक खुला हुआ था, तो तुरंत आग फैल गई। पेट्रोल की वजह से आग को फैलने में देर ना लगी। बताया जा रहा है कि लड़की कार मालिक के पास सिगरेट मांगने पहुंची थी लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। लड़की इसी बात पर झल्ला उठी और लाइटर से आग लगा दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

  • पंजाबः पत्नी की आंखों के सामने ट्रक चालक ने पति को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

    कोटकपूरा: फरीदकोट रोड पर गांव संधवां के पास आज एक दर्दनाक हादसे में तेजरफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोगा जिले के रहने वाले सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मृतक गांव संधवां में सड़क किनारे पर ठेले लगाकर चश्में सहित अन्य सामान बेचने का काम करता था। वह गांव से कुछ सामान लेकर ठेले पर वापिस लौट रहा था कि पीछे से आए ट्रक ने उसके टक्कर मार दी।

    हादसा उसके ठेले के पास ही मौजूद पत्नी की आंखों के सामने हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से गांव संधवां में सड़क किनारे ठेला लगाकर सामान बेचता था। घटना के समय वह गांव में सर्फ लेने गया था। जब वह वापिस आने लगा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • पंजाबः शुभकरन की मौ+त को लेकर अकाली दल ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः खनौरी बॉर्डर पर बीते दिन शुभकरन की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर आज किसानों ने जालंधर-दिल्ली हाईवे 3 घंटों के जाम किया था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने भी बीते दिन दुख प्रगट किया था। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रेस वार्ता करते आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि खनौरी बार्डर पर हुई शुभकरन सिंह की मौत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को बार्डर पर जो हालात बने थे, उसी समय इस बात की आशंका थी कि कोई बड़ी घटना हो सकती है।

    उन्होंने आप सरकार पर आरोप लगाए हुए कहा कि उन्होंने किसानों के वकील होने का दिखावा करके उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है जबकि सच्चाई यह है कि भगवंत मान ने ही यह संकट पैदा किया है। वे किसानों की मदद करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उन किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने पर शर्म आनी चाहिए जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में किसानों के वकील बनकर किसानों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि बैठकों में भगवंत मान ने किसानों के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण बातचीत टूट गई।

  • पंजाबः आप नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः पंजाब के जगराओं से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप पार्टी के युवा नेता गोपी शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। गोपी शर्मा ने कहा कि वह पंजाब गौ सेवा कमीशन के सदस्य के साथ-साथ आप पंजाब के यूथ विंग के जॉइंट सचिव भी है।इस मामले को लेकर आप नेता ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एमपीएच मनिंद्रवीर सिंह को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में आप नेता ने कहा है कि उसकी पत्नी ने अपने वार्ड में पार्षद का चुनाव रविंदर सभ्रवाल उर्फ फीना की पत्नी के खिलाफ लड़ा था।

    जिसके बाद में ही फीना का परिवार उससे रंजिश रखने लगा है। कुछ समय पहले उसकी फीना के साथ नगर कौंसिल में तू-तू मै मै हो गई। जिसमें फीना की सच्चाई सामने आने पर वह कार्यकारी प्रधान से कमरे से भाग निकला था। गोपी के मुताबिक बीते कल उसको दोस्तों के जरिए सरेआम मैसेज भेज कर जान से मारने की धमकियां दी गई। लिखित शिकायत में शर्मा ने लिखा कि रविंदर सभ्रवाल का भाई उसके बेटा जब भी कभी उसे रास्ते में मिलते है। तो अपने पास रखे पिस्तौल पर हाथ रखकर उसको आंखें दिखा कर जानबूझ कर झगड़ा करने को उकसाते है। शर्मा के मुताबिक उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है।

    शर्मा ने कहा वह आम आदमी पार्टी का नेता होने के कारण पार्टी के काम से बाहर आता जाता रहता है। उसे डर है कि फीना अपने परिवार के साथ मिलकर उस पर कभी भी रास्ते में जानलेवा हमला करवा सकता है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शर्मा ने कहा अक्सर ही रविंदर सभ्रवाल का राजनीतिक पार्टीयो में आना जाना लगा रहता है। वह कपड़ों की तरह पार्टी बदलते रहते है। पंजाब में जिस पार्टी की सरकार बनती है वह उस पार्टी में छलांग मारने में देर नही लगाते। चाहे वह पार्टी उसे मुंह ना लगाए, लेकिन वह उस पार्टी के हर समारोह में आगे होकर बैठ जाते है।

    गोपी के मुताबिक, मौजूदा समय में वार्ड नंबर 13 में रविंदर सभ्रवाल की पत्नी कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीत कर पार्षद बनी थी। लेकिन आप की सरकार आने पर फीना विधायक सरबजीत कौर मानुके के साथ नजर आते है। जहां तक कि अपनी ही पार्टी के कौंसिल प्रधान को कुर्सी से उतारने के लिये कई बार साजिश रची थी। इस से पहले फीना ने अकाली दल का दामन भी पकड़ा था। जिसके चलते सुखबीर बादल ने उन्हें सरोपा डाल कर पार्टी में शामिल किया था। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की माता ने शुरू की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। जहां अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने भूखहड़ताल शुरू की हुई है। वहीं अमृतपाल सिंह को पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर अमृतपाल सिंह के परिवार वालों ने सिख संगठनों के साथ मिलकर आज से सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी विफल रही है। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर का कहना है कि उनके बेटे (अमृतपाल) ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसलिए उन्होंने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

    वहीं पत्रकारों से बात करते हुए अमृतपाल सिंह की माता ने कहा कि वे पंजाब सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि अगर उनके बच्चे जेलों में भूखे रह सकते हैं तो हम बाहर आकर उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे कई मामले हैं जिनमें एनएसए के मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन उन्हें पंजाब के अंदर और पंजाब की जेलों में रखा जाता रहा है। लेकिन अमृतपाल सिंह को जानबूझकर डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है ताकि हम उनसे मिल न सकें।

    उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह का जो ऑडियो सामने आया है, इसमें साफ कहा गया है कि जेल में बंद सिंहों की तबीयत ज्यादा खराब है और उनकी तबीयत का भी कुछ पता नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। अमृतपाल सिंह की माता ने कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि जब तक अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को पंजाब की जेल में ना लाया गया तो यह प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तब तक भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, तब तक जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथी भूख हड़ताल खत्म नहीं कर लेते।