Blog

  • पंजाबः आवार कुत्तों को लेकर दुकानदार पर 15 युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    कोटकपूराः पंजाब में आवारा कुत्तों के काटने से जहां लोग परेशान हो रहे है। वहीं आवारा कुत्तों को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। यह मामल पुरानी अनाज मंडी में से सामने आया है। जहां आज दोपहर के समय आवारा कुत्तों को लेकर एक व्यक्ति ने अपने 15 से 20 साथियों को साथ लेकर पैस्टीसाइड दुकानदार पर हमला कर दिया। इस मामले में दुकानदार व उसका कर्मचारी घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया है।

    जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा आवारा कुत्तों को दूध पिलाने की सेवा की जाती है। मंगलवार सुबह उसने देखा कि पुरानी अनाज मंडी में कुत्ते नहीं थे। जिसके बाद उसने पैस्टीसाइड दुकानदार निखिल जिंदल से कुत्तों के बारे में पूछा और उस पर आरोप लगाया कि उसने कुत्तों को भगा दिया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार के ऐसा करने से मना करने के बावजूद उक्त व्यक्ति तैश में आ गया और दुकानदार को धमकियां देकर वह वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ दोबारा आया और साथियों सहित उसने दुकानदार पर हमला कर दिया।

    इस मामले को लेकर दुकानदार के पिता प्रवीण जिंदल ने कहा कि शरारती तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि शरारती अंनसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में पैस्टीसाइड डीलर यूनियन के प्रधान राजन गर्ग ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दुकानदारों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में व्यापारी वर्ग में डर व सहम का माहौल पैदा होता है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में दपंति की हुई मौ’त

    चंडीगढ़ः मोहाली के एयरोसिटी में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक टिप्पर ने स्कूटी सवार दपंति को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राजनीश गोयल और उसकी 48 वर्षीय पत्नी निशू के रूप में हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार रजनीश गोयल व निशू जीरकपुर के लक्की ढाबा के पास स्थित फ्रेंड्स ऐनक्लेव में रहते थे।

    उनके परिवार में 20 साल का बेटा और 22 साल की बेटी है। परिवार ने एयरोसिटी के सिग्नेचर टावर में अपनी परचून की दुकान खोली हुई थी। हर रोज दोनों इस दुकान पर आते थे। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को मोहाली के फेज-6 अस्पताल में रखवा दिया है। जहां पर पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। हादसे को लेकर पुलिस की छानबीन जारी है।

  • पंजाब : दुकान की छत में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी की घटना होने के मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला आया है मोगा के मजिस्तक रोड पर राजा स्पेयर पार्ट्स की दुकान का। जहां पर चोरों ने दुकान की छत तोड़ कर सेंध लगा दी। चोरों ने छत में पूरी तरह से सेंध लगा दी।

    लेकिन छत पर लकड़ी के वाले लगे होने के कारण चोर दुकान के अंदर नहीं घुस सके और ऊपर से ही हाथ डाल कर वह करीब आठ से दस हजार का सामान चोरी कर के ले गए। वही चोर की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधर-अमृतसर सड़क को लेकर सुशील रिंकू ने जारी किए आदेश 

    जालंधर, ENS: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर से अमृतसर तक आसान रास्ते को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासकीय अधिकारियों, एनएचएआई को पीएपी चौक के बाई ओर सड़क से लेकर पुल तक ‘अडीशनल अटैचमेंट’ के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द फिजीबिलीटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है ताकि लोगों को रामामंडी चौक से घूमकर वापिस न आना पड़े। इस संबंधी सांसद सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नैशनल हाईवे अथारिटी, लोक निर्माण विभाग, रेलवे के अधिकारियों के साथ साइट का दौरा किया। सांसद रिंकू ने नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों से कहा कि वह जल्द से जल्द फिजिबिलिटी सर्वे पूरा कर रिपोर्ट भेजें ताकि सिफारिशों के अनुसार प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार की जा सके।

    सांसद ने कहा कि इस स्थान पर अडीशनल अटैचमेंट का निर्माण समय की मुख्य जरूरत है, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों और अन्य राहगीरों की अमृतसर तक आसान पहुंच और ट्रैफिक समस्याओं को खत्म करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निजी रुचि लेकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि अडीशनल अटैचमेंट के संबंध में उचित प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लिए आसान परिवहन सुविधा से राहगीरों को रामा मंडी चौक से यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि सर्वे रिपोर्ट समय पर जमा करवाना यकीनी बनाए, ताकि विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट संबंधी अगली कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी बढिया तालमेल के साथ इस परियोजना के संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू करें ताकि यातायात सुगम हो सके। इससे पहले, लोकसभा सदस्य ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की और जालंधर से अमृतसर तक यातायात व्यवस्था को उचित बनाने के लिए भी चर्चा की।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान का दिखने लगा असर : बीडीओ बंगाणा

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा आज बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुछाली में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता बीडीओ बंगाणा सुरेन्द्र जेटली ने की उन्होंने इस अवसर पर कहा की नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान का असर दिखना शुरू हो गया है हम जिस भी ग्राम पंचायत में जा रहे हैं लोगो का सहयोग बहुत मिल रहा है लोग अब खुलकर नशे के खिलाफ़ जन  आंदोलन चलाने की बात कर रहे हैं कोई भी नशा कर रहा है । उसकी शिकायत नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन 9418064444 पर कर रहे हैं । जिस से अब नशे के जाल में फंसे मरीजों का ईलाज होना संभव हो रहा है ग्राम पंचायत के कर्मचारी और अन्य प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं  ग्राम पंचायत की टास्क फोर्स की मीटिंग की जा रही है  जिसमे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान, जिम इत्यादि बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है  जिस से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनका भविष्य भी उज्वल होगा । इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत,स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान विजय शर्मा, उप प्रधान अजय कुमार , ग्राम पंचायत के कर्मचारी, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल और समाजसेवी संस्थाएं के साथ साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे । 
  • पंजाबः 3 गौं तस्कर गिरफ्तार, तेजधार हथियार सहित 21 गाय बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः गौ मांस की तस्करी के मामले में पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 गाय को बचाया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गायों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेजधार हथियार भी बरामद किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पठानकोट के एक गांव में बने घर में गौं मांस की तस्करी का कारोबार चलाते थे। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दलजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गौं मांस की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते उनकी टीम ने गांव खनी खुई में गौं मांस की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को काबू किया हैं।

    पुलिस ने कहा कि आरोपियों का नेटवर्क ना सिर्फ पंजाब में बल्कि पंजाब के बाहर राज्यों में भी फैला हुआ है। अलग-अलग जगह से पशु तस्करी कर पठानकोट लाकर पशुओं को कत्ल कर उसके बाद उसके मांस को जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बेचा जाता था। जिसके चलते पुलिस ने जब छापेमारी की आरोपियों के पास से 21 गायें बरामद हुई, जिसे आरोपियों ने बुरी तरह बांधकर रखा हुआ था। जिन्हें जख्मी हालत में उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। इस दौरान पुलिस ने 2 बछड़े भी बरामद किए है, जिनका कत्ल किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे पशुओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों को बरामद किया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है कि आखिर इनका नेटवर्क और कितने जिलों व राज्यों में चल रहा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ :  ਪਕਿਸਤਾਨ ਆਪਣੀ ਨਾਪਾਕ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਹੀ। ਆਏ ਦਿਨ ਡਰੋਨ ਹੈਰੋਇਨ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਬੀਐਸਐਫ ਦੀ 52 ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਹੱਥ ਬੜੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਦੇਰ ਰਾਤ ਬੀਓਪੀ ਯੋਧਾ ਭੈਣੀ ਵਿਖੇ ਡਰੋਨ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸੁਣੀ ਤਾਂ ਡਰੋਨ ਦੀ ਮੂਵਮੈਂਟ ਸਰਚ ਦੋਰਾਨ 4 ਪੈਕਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਵਜਨ ਕਰੀਬ 2 ਕਿਲੋ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ।

  • पंजाबः ट्रक और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, मां-बेटी की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर के हरदोशनी रोड के मुख्य चौराहे पर ट्रक और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे मेे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय लवली और 4 वर्षीय बेटी सनज के रूप में हुई है। इस हादसे के दौरान 6 वर्षीय बच्चा भी था जिसका बचाव हो गया।

    इस संबंध में मृत मां-बेटी के परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतिका मां घर से अपनी बेटी की दवा लेने के लिए ई-रिक्शा से जा रही थी, जब वह हरदोशनी रोड के मुख्य चौराहे पर पहुंची। सामने से आ रहे एक ट्रक से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक दोनों को ऊपर से निकल गया। जिससे मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी की अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के दौरान 6 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया।

    वहीं पुलिस प्रशासन ने ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मौके पर मौजूद अधिकारी मलकीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस भीषण हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है और मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः कोरोना को लेकर सेहत विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप शुरू हो गया है। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर सेहत विभाग अलर्ट हो गया है। कुछ दिन पहले ही होशियापुर की एक महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में 4 के करीब कोविड के केस सामने आ चुके है। जिसके बाद जालंधर के सेहत विभाग द्वारा कुछ हिदायते जारी की गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया 1 साल में कोरोना के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि चार नए के अब दोबारा आ गए हैं।

    सिविल अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर ने कोविड से बचने के लिए बताया कि अगर किसी को खांसी जुकाम, सर्दी लगती और बुखार होता है तो इसको लेकर वह पैनिक ना हो। इसका टेस्ट करवा इसकी जांच करवाई जाए और अपने स्तर पर दवाई ना खाएं। बल्कि डॉक्टर को आकर चेक करवाए और उसके बाद डॉक्टर द्वारा दी गई दवाई ही खाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर सिहत विभाग की तरफ से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। लेकिन अभी तक इतने केस नहीं आए है कि लोगों को चिंता हो। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए उन्होंने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों में गुरेज करने की अपील की है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहने की अपील की है।

  • पंजाब : चोर ने 3 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोर ने 3 दुकानों को निशाना बनाया है। मोबाइल दुकान के मालिक और फोटो फ्रेम दुकान के मालिक का कहना है कि एक ही चोर ने इस चोरी को अंजाम दिया है।

    चोर ने मोबाइल दुकान से घड़ियां, हेडफोन और नकदी चुरा ली। हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और हमारा सामान वापस दिलाया जाए। यहां पुलिस पीसीआर टीम तैनात की जाए ताकि आगे चोरियां न हो सके। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।