Blog
-

समाजिक मांगो को लेकर गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ऊना में करेगी रोष प्रदर्शन : अमित
ऊना/सुशील पंडित : महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ऊना द्वारा शनिवार को समाजिक मांगो को लेकर ऊना में विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सभा के राज्य अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया की विशाल रोष प्रदर्शन एमसी पार्क से शुरू होकर नए बस स्टेंड होते हुए जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल, मुख़्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अमित वाल्मीकि ने बताया की मुख्य मुद्दा गोंदपुर जयचंद में अनुसूचित जाती के नवालिग बच्चे की हत्या के बारे, इसपुर में हुए ट्रक चालक द्वारा नवालिग बच्चे का शारीरिक शोषण, मैहतपुर के ट्रेवल एजेंट द्वारा युवक को गलत देश भेजने के खिलाफ, पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की समस्याओं, करुणामूलक आधार पर नौकरी दिलवाने बारे, उद्योग कर्मीयों का वेतन बढ़ाने और ठेकेदारी प्रथा बंद करवाना, सफाई कर्मचारियों, जल रक्षक की समस्याओं वारे ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर यह मांगे जल्द नहीं पूरी की गई तो राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार चंचल सिंह सेवक, मुख्य सलाहकार, वलराम कुमार, मणि, लभ, लाड़ी इशांत, सन्नी, कर्ण, अर्जुन, रोहित, आकाश, कुलवर्ण, शुभम सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

जिला पुलिस ने काटे 120 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 120 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 10,500/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 12,490/- रूपये वसूल किए गए हैं। -

चिट्टे सहित तीन काबू
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने 4.35 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए इच्छाधारी मंदिर गगरेट के मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । इस सन्दर्भ में विशाल शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव चुनान डा0 जलाड़ी तहसील नदौन जिला हमीरपुर व् दो अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

भैरा:अम्व पुलिस ने 32 बोतल शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित : अम्व पुलिस ने 32 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव भैरा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक दूकान की तलाशी लेने पर 32 बोतल देसी शराब बरामद की गई । इस सन्दर्भ में राज कुमार उर्फ रमन निवासी गांव भैरा तहसील अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

Punjab : इस बार BSNL की नेटवर्क रेंज पिछले वर्षों की तुलना में होगी बेहतर, देखें वीडियो
अमृतसर। बीएसएनएल ने 4जी सेवा लॉन्च लॉन्च की है। जिसको लेकर अमृतसर में बीएसएनएल के जीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसएनएल ने अपने 4जी प्लान सस्ते कर दिए हैं। जहां बाकी प्राइवेट कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। पहले के समय में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को नेटवर्क सेवा प्रदान करने के मामले में खुश नहीं था, लेकिन अब बीएसएनएल द्वारा कई टावर लगाए गए हैं और एक बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान कर रहा है।
वहीं बीएसएनएल द्वारा 4जी लॉन्च करने के बाद अब 4जी की स्पीड भी काफी अच्छी आ रही है। इसके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने सिम को बीएसएन में पोर्ट करना चाहता है तो वह बहुत ही आसान तरीके से एसएमएस के जरिए भी अपने सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि बीएसएन ने भी अपना फाइबर लॉन्च किया है और बीएसएनएल अपने फाइबर में भी काफी अच्छी स्पीड दे रहा है।
अगर कोई भी व्यक्ति बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करता है और बिल या किसी अन्य तरीके से बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क करना चाहता है तो वह 18004444 पर कॉल कर सकता है।
-

Punjab: नहर में मिला तैरता शव, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो
लुधियानाः सिधवां नहर में जावदी पुर के पास अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शव को नहर में तैरता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, इससे पहले कि पुलिस शव को निकालने की कार्रवाई करती, पानी के तेज बहाव के कारण शव बह गया। हालांकि गोताखोरो की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
-

Punjab: फिल्मी Style में Spare Parts कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख लेकर आरोपी फरार
लुधियानाः जिले में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार हो गया। दरअसल, स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करने वाले लुधियाना के एक कारोबारी का ड्राइवर उसके पार्टनर को दिल्ली छोड़कर खुद गाड़ी के साथ-साथ उसमें रखे 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। काफी समय तक ड्राइवर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन 6 पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोदा कॉलोनी के रहने वाले विमल कुमार खोसला की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर उत्तरी दिल्ली स्थित ताकिया चौक निवासी कुलदीप त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी कुलदीप का पता लगाने के लिए दबिश देने में जुटी है। विमल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके मालिक कुलजिंदर सिंह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में थे। उनका स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है और वह अक्सर दिल्ली आते-जाते रहते हैं। कुलजिंदर सिंह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए थे और आरोपी ड्राइवर को साथ ले गए थे। गाड़ी में 50 लाख रुपये भी रखे थे जो दिल्ली में किसी पार्टी को देने थे।
इसी दौरान आरोपी ने कुलजिंदर सिंह को वहां उतारा और खुद गाड़ी में साइड में होने का कह वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद काफी समय तक कुलजिंदर सिंह उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। उसका फोन ट्राई किया तो फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश के लिए निकल चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab: सांसद मलविंदर सिंह कंग पहुंचे श्री हरिमंदिर साहिब, देेखें वीडियो
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतकर वह आज भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए आये हैं। इसके बाद कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव बड़ी बढ़त के साथ जीतेगी।
-

Punjab: खेल विंग को लेकर मंत्री Harjot Bains ने किया ऐलान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में खेल को प्रफुलिल्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत शिक्षा विभाग के स्कूलों में चलते रिहायशी खेल विंग के ट्रायल 15 से 17 जुलाई 2024 तक करवाए जा रहे है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन खेल विंग में चुने गए खिलाड़ियों को मुफ़्त रिहायश और पढ़ाई के साथ-साथ रोज़ाना 200 रुपए की ख़ुराक भी मुहैया करवाई जाएगी।
शिक्षा मंत्री बैंस अनुसार 15 जुलाई दिन सोमवार को सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल माल रोड अमृतसर में बास्केटबाल ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी को-एजुकेशन मल्टीपर्पज सीनियर सेकैंडरी स्कूल पटियाला में बास्केटबाल ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, खालसा कालेज गर्लज़ सीनियर सेकैंडरी स्कूल अमृतसर में हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 14,17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी हाई स्कूल चचराड़ी ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल, खालसा को-एजुकेशन सीनियर सेकैंडरी स्कूल बड्डों ( ज़िला होश्यारपुर ) में फ़ुटबाल (लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी को- एजुकेशन मल्टीपर्पज सीनियर सेकैंडरी स्कूल पटियाला में बाक्सिंग ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल और सिक्ख गर्लज़ हाई स्कूल सिद्धवां खुर्द ( ज़िला लुधियाना) में बाक्सिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 साल के ट्रायल होंगे।
इसी तरह 16 जुलाई दिन मंगलवार को श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल तरनतारन में हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल जरखड़ ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14,17 और 19 साल के ट्रायल, संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल पालदी ( ज़िला होश्यारपुर) में फ़ुटबाल ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल, सरकारी हाई स्कूल थूही ( ज़िला पटियाला) में कबड्डी नैशनल ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल और श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल तरनतारन में जूडो ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल होंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई दिन बुद्धवार को सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल रामपुर ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल और सरकारी स्पोर्टस स्कूल घुद्दा ( ज़िला बठिंडा) में वालीवाल ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, बास्केटबाल ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल, एथलैटिक्स ( लड़के- लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, कुश्ती ( लड़के- लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, हाकी ( लड़के) अंडर- 14 और 17, हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 19 साल, बाक्सिंग ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, बाक्सिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 और 19 साल, शूटिंग ( लड़के) अंडर- 14 साल, शूटिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 14 और 17 साल, फ़ुटबाल ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, तैराकी ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, तैराकी ( लड़कियाँ) अंडर- 17 और 19 साल, वेट लिफ्टिंग ( लड़के) अंडर- 17 साल, वेट लिफ्टिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 साल और कबड्डी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल करवाए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों का स्पोर्टस विंग में रहना अनिर्वाय होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे दिखाए गए स्थानों पर ट्रायल देने के लिए खेल प्राप्तियाँ और शैक्षिक योग्यता संबंधी असली सर्टिफिकेट और 4-4 फोटो ले कर अपने माता- पिता या वारिस सहित उपस्थित हों। इन खेल विंग के लिए अंडर- 14 साल के लिए 01/ 01/ 2011, अंडर- 17 साल के लिए 01/ 01/ 2008 और अंडर- 19 साल के लिए 01/ 01/ 2006 या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ियों पर विचार किया जाएगा। बाहरी राज्यों से सीधे तौर पर कोई भी खिलाड़ी इन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकता।
-

‘Yeh Hai Mohabbatein’ की TV एक्ट्रेस Divyanka Tripathi के साथ विदेश में हुई घटना
मुबंईः टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांक त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया के साथ इटली में बड़ी घटना हो गई। असल में दिव्यांका और विवेक 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी के लिए यूरोप ट्रिप पर गए थे। यूरोप में वो मजे से घूम फिर रहे थे, इतने में पार्सपोर्ट समेत उनका 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया।दिव्यांका का सामान हुआ चोरी
ईटाम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ने पूरी घटना पर बात करते हुए कहा कि हमारी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी. कल हम फ्लोरेंस में रुकने के लिए आए थे। हम जिस होटल में ठहरने वाले थे उसे देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान हमने अपना सामान पार्किंग में खड़ी कार में ही छोड़ दिया। जब हम अपना सामान लेने गए, तो सारा सामान चोरी हो गया था। हमारा पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपये के कीमती सामान चोरी कर लिए गए। चोर कार तोड़कर उसके अंदर रखा सामान लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि ‘हमने लोकल पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने हमारी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के बिना हम कुछ नहीं कर सकते।’एक्ट्रेस ने एंबेसी से मांगी मदद
विवेक ने आगे कहा कि ‘पुलिस ने लोकेशन पर जाकर देखना तक ठीक नहीं समझा। पुलिस स्टेशन 6 बजे बंद हो जाता है। इसके बाद वहां कोई सुनवाई नहीं होती। हमने एंबेसी तक पहुंचने की भी कोशिश की, लेकिन वो भी बंद मिली।’ एक्टर ने इंस्टाग्राम पर टूटी हुई कार वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कार के शीशे पूरी तरह टूटे नजर आए। कार की बुरी हालत देखकर पता चल रहा है कि चोर बहुत जल्दबाजी में सामान लेकर भागे।‘ये हैं मोहब्बतें’ शो से मिली दिव्यंका को पहचान
वहीं दिव्यांका ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि ‘मैं और विवेक ठीक हैं। पर हमारा पासपोर्ट, जरूरी और कीमती सामान चोरी हो गया है। एंबेसी से मदद की उम्मीद करते हैं।’ दिव्यांका और विवेक के साथ यूरोप में जो हुआ, वो जानकर इनके फैन्स परेशान हो गए हैं। उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही इस परेशानी से निकलकर अपने देश वापस लौटेंगी। दिव्यांका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें टेलीविजन पर ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे शो से पहचान मिली। हाल ही में उन्हें ‘अदृश्यम’ सीरीज में देखा गया।