Blog

  • Punjab: नाबालिग लड़के पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग लड़के पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः अपने 14 साल के नाबालिग बेटे के साथ एसएसपी ऑफिस का चक्कर लगाने वाली मनदीप कौर जो पुलिस के पास एक अलग तरह की फरियाद लेकर आई हैं कि शायद उन्हें न्याय मिल सके। मामला फिरोजपुर के सदर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव हस्ती के का है। यहां की रहने वाली मनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके 14 साल के नाबालिग बेटे को उनके वार्ड में रहने वाली 22 साल की लड़की मुस्कान के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उसके बच्चे ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उल्टा उन पर झूठा केस दर्ज करवा दिया गया।

    मनदीप कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन जब वह घर पर मौजूद नहीं थी तो उसके साथ रहने वाली मुस्कान ने उसके 14 साल के नाबालिग बेटे को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की जब उसके बेटे ने एसा करने से मना कर दिया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। उसके बेटे ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मनदीप कौर ओर उसके पति ने लड़की के परिवार वालों से यह बात की लेकिन बदनामी के डर से लड़की वालों के परिवार ने उलटा लड़के ओर उसके परिवार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए ओर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

    कुछ दिन पहले जब मनदीप और उसका पति सुरजीत सिंह घर से बाहर गए हुए थे तो लड़की का पिता चंद लाल अपने साथियों के साथ उनके घर आया और उनके बच्चों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी ओर पुलिस के साथ मिलकर उलटा उनके खिलाफ ही एफ.आई.आर दर्ज करवा दी जबकि वह दोनों पति-पत्नि उस समय गांव में मोजूद नही थे।

    वहीं, पुलिस ने नाबालिग लड़के के परिवार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जांच अधिकारी से पूछा गया कि क्या यह मामला जांच के बाद दर्ज किया गया है तो पहले अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करने और एफआईआर दर्ज करने की बात करते रहे, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सुरजीत सिंह सिंह उस दिन घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे, तो उन्होंने इस मामले में जांच करने की बात कहने लगे। पीड़त परिवार को अब उम्मीद है कि शायद पुलिस के उच्च अधिकारियों से उन्हें न्याय मिलेगा और निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। इन्होंने  इसी उम्मीद में एसएसपी फिरोजपुर से न्याय की गुहार लगाई है।

  • Punjab: Gangster Rinda और Goldy Brar के नाम पर कारोबारी से मांगी ढाई करोड़ की फिरौती, दी धमकी

    Punjab: Gangster Rinda और Goldy Brar के नाम पर कारोबारी से मांगी ढाई करोड़ की फिरौती, दी धमकी

    फिरोजपुरः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर नेताओं, वीआईपी और कारोबारियों से फिरौती के मामले में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन गैंगस्टरों के नाम फिरौती को लेकर धमकियां भी दी जा रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है, जहां गैंगस्टर रिंदा और गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारी से पहले 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की, जिसके बाद दोबारा 2 करोड़ रुपए मांगते हुए धमकी दी।

    इस मामले को लेकर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कारोबारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ के नाम पर उसे फितौती मांगी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिनांक 16.17.12.2023 को गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी भरे मैसेज के माध्यम से 50 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई थी।

    जिसके बाद दिनांक 28.06.2024 को हस्तलिखित पत्र के माध्यम से 2 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान व्हाट्सएप पर उसे गैंगस्टर द्वारा धमकियां भी दी गईं। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर धारा 384/506/115/120 बी के तहत फिरोजपुर के थाना कुल्लगढ़ी में मामला दर्ज कर लिया है।

  • 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    नई दिल्ली : सीकर में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने स्कूल के हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन का आरोप है कि प्रार्थना सभा में स्कूल स्टाफ ने यूनिफॉर्म को लेकर स्टूडेंट के साथ मारपीट की थी। उसे लगातार पनिशमेंट दी जा रही थी। इससे परेशान होकर उसने जान दी है।

    उद्योग नगर थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा ने बताया- मामला शांति नगर स्थित एलबीएस स्कूल का है। चूरू जिले के सालासर कस्बे का रहने वाला मोहित (17) पुत्र गोपाल सेवदा इस स्कूल में पढ़ता था। वह पिछले 4 साल से स्कूल के हॉस्टल में रह रहा था। मंगलवार रात 9 बजे वह हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव को एसके हॉस्पिटल में रखवाया गया है। छात्र के परिजन पहुंच गए है। मोहित के ताऊ महावीर प्रसाद सेवदा ने बताया- वह पढ़ाई में होशियार था। उसके 10वीं क्लास में 93 प्रतिशत मार्क्स थे। ताऊ का आरोप है कि मंगलवार को स्कूल स्टाफ ने उसे प्रार्थना सभा से बाहर निकाल दिया। बाहर निकालने के बाद भी उसे पूरा दिन प्रताड़ित किया गया। पूरी घटना को स्कूल ने दबाए रखा।

    ताऊ का आरोप है कि मोहित को यूनिफॉर्म को लेकर प्रताड़ित किया गया था। उसने टीचर्स को बोला था कि स्कूल ड्रेस सिलाई के लिए दी हुई है। वह 19 जुलाई से स्कूल ड्रेस पहन कर आ जाएगा। इसके बाद भी स्कूल स्टाफ ने लगातार मोहित के साथ मारपीट की। मोहित ने फोन पर परिजनों से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन स्कूल स्टाफ ने उसे परिजन से बात नहीं करने दी। मोहित के चाचा अशोक कुमार का आरोप है कि स्कूल वाले इस घटना को छुपा रहे हैं। मोहित के साथ मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा में मारपीट की गई थी और उसे मुर्गा बनाया गया था।

    चाचा ने बताया कि मोहित ने अपने क्लास के एक स्टूडेंट से परिजनों से बात करने के लिए फोन और सिम कार्ड भी मांगा था। इस बात का पता स्कूल की मैडम को चल गया, जिसके बाद उसकी और पिटाई की गई। मारपीट से परेशान होकर मोहित ने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया

  • किसानों का प्रदर्शन: इकट्‌ठा होने से पहले नवदीप जलबेड़ा सहित कई किसान पुलिस हिरासत में, धारा 144 लागू

    किसानों का प्रदर्शन: इकट्‌ठा होने से पहले नवदीप जलबेड़ा सहित कई किसान पुलिस हिरासत में, धारा 144 लागू

    अंबाला : शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसानों को बुलाया है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) के तहत यहां भीड़ जुटाने पर रोक लगा चुकी है। वहीं किसानों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी, समेत कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच,किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने नवदीप जलबेड़ा को हिरासत में लेने पर सहमति जताई है।

    पहले यह प्रदर्शन पिछले किसान आंदोलन के वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए अंबाला के SP ऑफिस के घेराव का था। मगर, मंगलवार को जलबेड़ा को जमानत के बाद देर रात रिहाई भी मिल गई। इससे पहले किसान नेता जगजीत डल्लेवाल दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि हमें सिर्फ शंभू बॉर्डर खुलने का इंतजार है।

    दरअसल, अंबाला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। किसानों ने अंबाला सिटी की अनाज मंडी में एकजुट होने का ऐलान किया हुआ था। किसान यूनियन से नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया हुआ है। अब किसान नेशनल हाईवे 152 पर एकत्रित हो रहे हैं।

     

  • Punjab : सतलुज दरिया में बह गई डेढ़ साल की बच्ची, देखें वीडियो

    Punjab : सतलुज दरिया में बह गई डेढ़ साल की बच्ची, देखें वीडियो

    नंगल : बाबा उधो मंदिर के निकट एक डेढ़ वर्ष की बच्ची सतलुज दरिया के तेज बहाव में बह गई। हालांकि बच्ची के पिता ने बच्ची को बचाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन बच्ची को नही बचा सका। जानकारी के अनुसार माता-पिता अपनी चार वर्ष और डेढ वर्ष की बच्ची को साथ लेकर बाबा उधो मंदिर माथा टेकने आए थे।

    अचानक उनका सतलुज दरिया में नहाने को मन हुआ और जैसे ही मां अपनी बेटी को पानी में डुबकी लगाने लगी तो बच्ची उसके हाथों से फिसल गई और पानी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार पिता ने भी सतलुज दरिया में कूदकर बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। बच्ची को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोका गया और आज फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

  • Punjab: PRTC Bus और स्कार्पियों में टक्कर के बाद हुआ विवाद, चालक ने किया चक्का जाम

    Punjab: PRTC Bus और स्कार्पियों में टक्कर के बाद हुआ विवाद, चालक ने किया चक्का जाम

    लुधियानाः जिले में ताजपुर रोड पर पीआरटीसी बस की टक्कर स्कार्पियों के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी करके चक्का जाम कर दिया। दरअसल, बस चालक ने कार सवार को कसूरवार ठहराते हुए बीच सड़क पर ही बस खडी कर दी। पीछे से बाकी पीआरटीसी की आ रही बसों ने भी अपने साथी का साथ देते बसों को सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाम लगने से लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम को खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    स्कारर्पियो चालक लुधियाना निवासी सिमरन सिंह ने बताया कि वह कार में सवार होकर होकर टिब्बा रोड से गोशाला रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ताजपुर चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पीआरटीसी की एक बस ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। सिमरन सिंह ने बताया कि उसने कार को मोड़ने के लिए बकायदा इंडीगेटर भी दे रखा था। इसके बावजूद बस चालक ने तेजी से उसकी कार को टक्कर मार दी। सिमरन ने बताया कि उसने 15 दिन पहले ही स्कार्पियो ली थी और आज टक्कर के बाद कार का काफी नुकसान हो गया।

    उसने बताया कि बस चालक मुआवजा देने की बजाय उल्टा उसे ही कसूरवार ठहरा रहा है और धमकियां दी जा रही है कि वह सरकारी बस के सरकारी मुलाजिम हैं। हम धरना लगा देंगे। उसने कहा कि चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की जांच करवाई जाए। सिमरन ने कहा कि घटना के समय जब बस चालक व कंडक्टर उससे तकरारबाजी करने लगे तो चौक पर तैनात पुलिस मुलाजिम भी मूकदर्शक बने रहे। बाद में पुलिस टीम के मौके पर पहुंची।

     

     

  • Punjab : चोरों ने ज्वैलर की दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने ज्वैलर की दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    रोपड़ : चोरी और लूट की वारदातें लगातार सामने आ रही है। इन वारदातों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला रोपड़ से सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुल बाजार में सुनियार की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया की रात उनको एक फोन आया था की उनको दुकान का शीशा टूटा हुया है। जिसके बाद जब वह दुकान पर पहुंचे और देखा की दुकान में चोरी हुई थी। दुकान के मालिक ने बताया की उनका तकरीबन 3 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि वह मामले कि जांच कर रहे है और चोरों की तलाश की जा रही है।

  • बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट पर NDRF और पुलिस-प्रशासन

    बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट पर NDRF और पुलिस-प्रशासन

    पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क था और सामान्य बारिश हो रही थी।

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 जुलाई से प्रदेश भर में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। खासकर कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार,उधम सिंह नगर ,पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में भी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बुधवार सुबह से ही देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

    मौसम विभाग के चेतावनी के बाद प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। वही नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन और NDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई है।

  • सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और परिवार के 3 सदस्यों की बेरहमी से की हत्या

    सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और परिवार के 3 सदस्यों की बेरहमी से की हत्या

    छपराः बिहार के छपरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और उसके परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव का है। मृतकों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह और उनकी दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा बात नहीं करने से युवक नाराज था। इसी बीच मंगलवार की रात जब प्रेमिका और उसके परिवार के सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे तभी युवक छत पर चढ़ गया और चाकू से ताबड़तोड़ प्रेमिका सहित उसकी छोटी बहन, पिता और मां पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका, उसकी छोटी बहन और पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां किसी तरह से भागकर बचने में कामयाब रही और पुलिस को सूचित किया।

    इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तुरंत करवाई करते सनकी प्रेमी सुधंशु कुमार उर्फ रौशन एवं उसके साथी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है। घायल महिला का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • चुनाव से पहले बड़ा झटकाः इस पार्टी के 4 नेताओं ने इस्तीफा दिया

    चुनाव से पहले बड़ा झटकाः इस पार्टी के 4 नेताओं ने इस्तीफा दिया

    महाराष्ट्रः पिंपरी-चिंचवाड़ में अजित पवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चुनाव शुरू होने से पहले उनकी पार्टी एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के 4 बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी (अजित गुट) की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चीफ अजित गवाहाने, एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ छात्र विंग के प्रमुख यश साने, पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि महायुति में एनसीपी के लिए भोसरी (Bhosari) विधानसभा सीट पाने के उनकी सभी कोशिशें फेल होने के बाद गवाहाने ने इस्तीफा दे दिया।

    लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को चौंकाते हुए 48 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को सिर्फ एक सीट, रायगढ़, मिली, जबकि शरद पवार गुट को 8 सीटें मिलीं। इस्तीफे इस चर्चा के बीच आए हैं कि अजित पवार खेमे के कुछ नेता शरद पवार खेमे में वापस जाने के इच्छुक हैं। पिछले दिनों शरद पवार ने दावा भी किया था कि अलग हुए एनसीपी गुट के कुछ विधायकों ने उनकी पार्टी के सीनियर नेता जयंत पाटिल से मुलाकात की थी।

    ऐसी भी अटकलें हैं कि महाराष्ट्र के मंत्री और सीनियर एनसीपी नेता छगन भुजबल अजित पवार का साथ छोड़ सकते हैं। पिछले महीने महा विकास अघाड़ी की पार्टनर शिवसेना (UBT) के एक सीनियर नेता ने भुजबल से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि भुजबल इस बात से नाराज थे कि अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को बारामती लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले से हारने के बाद राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। ओबीसी के प्रभावशाली नेता भुजबल राज्यसभा सीट और उसके बाद केंद्रीय मंत्री पद के लिए कोशिश कर रहे थे।