Blog

  • सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और परिवार के 3 सदस्यों की बेरहमी से की हत्या

    सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और परिवार के 3 सदस्यों की बेरहमी से की हत्या

    छपराः बिहार के छपरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और उसके परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव का है। मृतकों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह और उनकी दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा बात नहीं करने से युवक नाराज था। इसी बीच मंगलवार की रात जब प्रेमिका और उसके परिवार के सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे तभी युवक छत पर चढ़ गया और चाकू से ताबड़तोड़ प्रेमिका सहित उसकी छोटी बहन, पिता और मां पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका, उसकी छोटी बहन और पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां किसी तरह से भागकर बचने में कामयाब रही और पुलिस को सूचित किया।

    इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तुरंत करवाई करते सनकी प्रेमी सुधंशु कुमार उर्फ रौशन एवं उसके साथी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है। घायल महिला का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • चुनाव से पहले बड़ा झटकाः इस पार्टी के 4 नेताओं ने इस्तीफा दिया

    चुनाव से पहले बड़ा झटकाः इस पार्टी के 4 नेताओं ने इस्तीफा दिया

    महाराष्ट्रः पिंपरी-चिंचवाड़ में अजित पवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चुनाव शुरू होने से पहले उनकी पार्टी एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के 4 बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी (अजित गुट) की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चीफ अजित गवाहाने, एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ छात्र विंग के प्रमुख यश साने, पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि महायुति में एनसीपी के लिए भोसरी (Bhosari) विधानसभा सीट पाने के उनकी सभी कोशिशें फेल होने के बाद गवाहाने ने इस्तीफा दे दिया।

    लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को चौंकाते हुए 48 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को सिर्फ एक सीट, रायगढ़, मिली, जबकि शरद पवार गुट को 8 सीटें मिलीं। इस्तीफे इस चर्चा के बीच आए हैं कि अजित पवार खेमे के कुछ नेता शरद पवार खेमे में वापस जाने के इच्छुक हैं। पिछले दिनों शरद पवार ने दावा भी किया था कि अलग हुए एनसीपी गुट के कुछ विधायकों ने उनकी पार्टी के सीनियर नेता जयंत पाटिल से मुलाकात की थी।

    ऐसी भी अटकलें हैं कि महाराष्ट्र के मंत्री और सीनियर एनसीपी नेता छगन भुजबल अजित पवार का साथ छोड़ सकते हैं। पिछले महीने महा विकास अघाड़ी की पार्टनर शिवसेना (UBT) के एक सीनियर नेता ने भुजबल से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि भुजबल इस बात से नाराज थे कि अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को बारामती लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले से हारने के बाद राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। ओबीसी के प्रभावशाली नेता भुजबल राज्यसभा सीट और उसके बाद केंद्रीय मंत्री पद के लिए कोशिश कर रहे थे।

  • Punjab: Hospital में महिला Doctor से की बदतमीजी, वीडियो बनाने की दी धमकी, देखें वीडियो

    Punjab: Hospital में महिला Doctor से की बदतमीजी, वीडियो बनाने की दी धमकी, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के सरकारी हस्पताल की एमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात महिला एम.डी. डाक्टर आकांक्षा शर्मा के साथ मरीज के साथ आए कुछ लोगो द्वारा बात्तमीजी करने का मामला सामने आया है वही मरीज के साथ आए कुछ लोगो ने महिला डाक्टर की वीडियो बना कर फेसबुक पर डालने के लिए धमकी भी दी और यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। वहीं इस बात को लेकर मोगा के सरकारी हस्पताल के सभी डाक्टर शिकायत लेकर एस एम ओ के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

    मामले की जानकीर देते हुए डाक्टर आकांक्षा ने बताया की हॉस्पिटल में लड़ाई मार कुटाई के तीन मरीज दाखिल हुए थे और उनकी एम.एल.आर. बनाई जा रही थी और जब उनसे फीस मांगी गई तो उन्होंने हंगामा कर दिया और मुझे धमकी भी दी की वह मेरी वीडियो बना कर फेसबुक पर वायरल कर देंगे। उन्होंने कहा की यह कोई एमरजेंसी में पहली बार नहीं हुआ पहले भी कई बार महिला स्टाफ के साथ होता है और कई बार यहां पर स्कियुर्टी लगाने के लिए भी लिख कर दिया गया है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। कई बार तो यहा रात को लोग शराब पीकर आते है और हंगामा करते है। यहां महिला स्टाफ के लिए कोई सुरक्षा मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई है उसके आरोपियों को सख्त कारवाई होनी चाहित ताकि आगे से एसी घटनाएं न हों।

    वही इस मामले में थाना मुखी प्रताप सिंह ने कहा की हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में कारवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ बनती कारवाई की जाएगी।

  • समुद्र में Oil का टैंकर पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता

    समुद्र में Oil का टैंकर पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता

    नई दिल्ली : ओमान के पास एक तेल टैंकर समुद्र में पलट गया है। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई समेत कुल 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। ये सभी लापता हैं। घटना सोमवार (15 जुलाई) की है। इस पर 13 भारतीयों के सवार होने की बात अब सामने आई है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

    समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। डुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में तेल टैंकर पलट गया। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जहाज अब भी समुद्र में उल्टा डूबा हुआ है। इससे तेल लीक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

    जानकारी के मुताबिक मुताबिक जो टैंकर डूबा है, उसकी लोकेशन चार दिन पहले अपडेट की गई थी। यह लगभग 117 मीटर लंबा तेल टैंकर है, जिसे 2007 में बनाया गया था। आमतौर पर ऐसे छोटे टैंकरों का इस्तेमाल छोटी यात्राओं के लिए किया जाता है। डुक्म पोर्ट ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, जो देश के तेल और गैस माइनिंग प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Sub-Inspector का शव, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Sub-Inspector का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः डिवीजन नंबर 7 इलाके में बने एलआईजी प्लांट्स से एक सब-इंस्पेक्टर की रहस्यमय हालात में मौत की खबर सामने आई है। मौके पर जांच करने पहुंचे एसीपी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक पुलिसकर्मी का शव एलआईजी फ्लैट में पड़ा है। मृतक मुलाजिम पुलिस लाइन में तैनात था, वह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया।

    जांच में सामने आया कि मृतक रविंदर सिंह गुरदासपुर का रहने वाला था और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी समय से रविंदर सिंह एलआईजी फ्लैट में रह रहा था। पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

  • 2024 Paris Olympics में भारतीय हॉकी टीम को लेकर Jalandhar के खिलाड़ियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    2024 Paris Olympics में भारतीय हॉकी टीम को लेकर Jalandhar के खिलाड़ियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 2024 पेरिस ओलंपिक खेल 25 जुलाई से शुरू होने जा रहे है, वहीं ओलिंपिक खेलों में तकरीबन 15 से 16 गेम्स होंगी।लेकिन इस बार सभी की निगाहें भारतीय हॉकी टीम पर रहेगी और टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी रहेगी। बता दें कि 2020 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। वहींअब पेरिस में ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीत कर आती है या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन हॉकी टीम के पारिवारिक सदस्यों ने टीम के अच्छे खेल प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई है। 27 जुलाई को भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड टीम के साथ होगा।

    भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से खेल रहे है। वहीं इस टीम में जालंधर से 4 खिलाड़ी भी शामिल है। जालंधर के खिलाड़ियों में से भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर अटैकिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह और टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों से खास बातचीत की गई। जहां उन्होंने टीम के बढ़िया प्रदर्शन और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की बात कही। मनदीप सिंह के पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि लगभग 45 वर्ष पहले भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और 2020 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक था। अब उन्हें उम्मीद है कि भारतीय हॉकी टीम इस बार ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करेगी और बढ़िया खेल खेलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी।

    उन्होंने कहा कि इस बार टीम ने अच्छी कड़ी मेहनत की है और कोच से अच्छी कोचिंग मिली है। वहीं वरुण कुमार को लेकर कहा कि उनकी कमी टीम में जरूर रहेगी, लेकिन टीम बढ़िया प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेगी। मनदीप सिंह मां ने कहा उन्हें विश्वास है कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मनदीप को लेकर कहा कि जाने से पहले मनदीप ने उनसे कहा था कि इस बार भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जरूर जीतेगी और इसके लिए टीम ने कड़ी मेहनत भी की है। उन्होंने कहा कि उनकी भगवान से प्रार्थना करते है कि देश की हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटे।

    वही भारती हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने कहा कि इस बार टीम भी बढ़िया प्रदर्शन करेगी और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर वापस लौटेगी। उन्होंने कहा कि टीम में बहुत से पंजाब के अच्छे खिलाड़ी हैंय़ हालांकि वरुण कुमार की कमी जरूर खलेगी, लेकिन हॉकी टीम इस बार बाकी टीमों के खिलाफ बढ़िया मैचे जीतेगी और स्वर्ण पदक भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह ने जाने से पहले कहा था कि इस बार पूरी टीम अच्छी मेहनत कर रही है और अच्छी टेक्निक्स और कोचिंग के कारण अच्छा प्रदर्शन करेगी। मनदीप सिंह का उत्साह बढ़ाने के लिए उनकी धर्मपत्नी और उनके भाई और रिश्तेदार भी पेरिस में ओलंपिक मैच देखने जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि पिछली बार भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था और इस बार हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी।

  • Jalandhar: 15% का मुनाफा देकर Forex Trading Company ने डॉक्टरों, अफसरों और व्यापारियों के लूटे 25 करोड़ रुपए

    Jalandhar: 15% का मुनाफा देकर Forex Trading Company ने डॉक्टरों, अफसरों और व्यापारियों के लूटे 25 करोड़ रुपए

    जालंधर, ENS: फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने अधिक कमाई का लालच देकर जालंधर के डॉक्टरों, रिटायर्ड अफसरों, व्यापारियों व आम लोगों को लूट लिया है। इनकी रकम करीब 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जालंधर सिटी में दफ्तर खोलकर कंपनी ने लोगों को लालच दिया कि एक लाख रुपए लगाने पर 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। इस कंपनी की 6 फीसदी तक ट्रेडिंग में चार्जेज भी थे। फिर लोगों को लालच दिया कि जो शख्स अपने अलावा 3 लोगों को ट्रेडिंग से जोड़ेगा, उसके 6 फीसदी चार्जेज माफ हो जाएंगे।

    लोगों ने इस बचत के लिए अपने ब्रदर इन ला, सिस्टर इन लॉ, पड़ोसी, व्यापारी व भाई-बहनों से इनवेस्टमेंट करवा दी। अब पैसा हुआ फंसा है और नागपुर में फॉरेक्स फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। फ्रॉड का संचालन जालंधर तक फैला है। इसके बाद तमाम पीड़ित एकजुट होकर पुलिस के पास जाएंगे। पीड़ितों की लिस्ट बनाकर कानूनी स्टडी के बाद पुलिस को शिकायत देने की तैयारी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि साल 2023 में जालंधर के लोगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाना आरंभ किया था। उन्होंने 20 लाख रुपए लगाए थे।

    उन्हें 5 से 15 फीसदी का मुनाफा होने लगा। उन्हें 3 लोगों को जोड़ने पर 6 फीसदी चार्जेज माफी की ऑफर दी गई। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों का पैसा लगवा दिया। कुछ समय बाद अजय व रिश्तेदारों को रिटर्न मिलना बंद हो गया। अजय बताते है कि अभी कुछ महीने से बताया जा रहा था कि कंपनी और सरकार के बीच विवाद है। सभी को आस हो गई कि सबका पैसा मिलेगा, लेकिन नागपुर में केस दर्ज होने के बाद सभी को क्लियर हो गया है कि यह फ्रॉड है। उधर, जालंधर के एक प्रमुख डॉक्टर ने एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम लगा दी थी। एक अन्य पीड़ित विनीत भाटिया के 14 लाख फंसे हैं। इसी तरह मनदीप सिंह के 18 लाख रुपए फंस चुके हैं।

  • आतंकी मुठभेड़ में अजय शहीद, पत्नी का बर्थडे मनाने आना था घर, लाश बनकर लौटे

    आतंकी मुठभेड़ में अजय शहीद, पत्नी का बर्थडे मनाने आना था घर, लाश बनकर लौटे

    डोडाः जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सिपाही अजय सिंह शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी का बर्थडे मनाने घर जाना था, छुट्टी भी मंजूर हो गई थी, लेकिन पत्नी के जन्मदिन के दिन ही बहादुर जवान देश पर बलिदान हो गया। सोमवार को पत्नी का जन्मदिन था, लेकिन रविवार को जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों मुठभेड़ हो गई, जिसमें सिपाही अजय सिंह नरुका को गोली लग गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    बर्थडे की खुशी के बीच पत्नी को पति को शहीद होने की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। होश आया तो बोली, मैंने जन्मदिन मनाने के लिए आने को कहा था, ऐसे नहीं आना था। आखिरी बार उनसे फोन पर बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि आतंकियों से लड़ाई जारी है, लेकिन मैं घर आ रहा हूं। छुट्टी मंजूर हो गई है, लेकिन अजय देश के लिए बलिदान हो गए। उनकी शहादत पर गर्व है, लेकिन बर्थडे पर ये नहीं चाहिए था।
    बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सिपाही अजय सिंह नरुका (24) निवासी राजस्थान जिला झुंझुनू शहीद हुए हैं। उन्हें पत्नी का बर्थडे मनाने के लिए घर आना था, लेकिन आतंकियों की गोली का शिकार हो गए। अजय के चाचा ओम प्रकाश राजस्थान पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक हैं।

    उन्होंने बताया कि अजय ने घर पर फोन करके बताया था कि आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है, लेकिन वह ठीक है। छुट्टी मंजूर हो गई है, जल्दी ही घर के लिए रवाना हो जाएगा। अब अचानक फोन आया और पता चला कि अजय नहीं रहा। अजय आखिरी बार करीब 3 महीने पहले घर आए थे। उनके परिवार में पत्नी शालू कंवर और उनके माता-पिता कमल सिंह और सलोचना देवी हैं। अजय और शालू की शादी 2 साल पहले हुई थी, लेकिन उनके अभी बच्चे नहीं हुए थे।

    ओम प्रकाश ने बताया कि अजय का छोटा भाई करण वीर बठिंडा के एम्स से MBBS कर रहा है। अजय के एक चाचा सुजान सिंह BSF में थे, 14 दिसंबर 2021 को ओडिशा के लक्ष्मीपुर में माओवादी हमले में शहीद हुए थे। अजय के पिता कमल सिंह भी 2014-15 में सेना से रिटायर हुए थे। एक कायम सिंह नरुका को साल 2021 में आर्मी मेडल से सम्मानित किया गया था। अजय का पैतृक गांव बुहाना तहसील में भैसावता कलां है।

    बता दें कि रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया तो जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में जम्मू पुलिस कर्मी समेत सेना के 4 जवान शहीद हो गए। 5 जवान घायल भी हुए, वहीं आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए।

  • 9 साल बाद मिला इंसाफ, लगा 4 Crore जुर्माना, देखें वीडियो

    9 साल बाद मिला इंसाफ, लगा 4 Crore जुर्माना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चेक बाउंस मामले में पंचकूला कोर्ट ने आरोपी विकास वालिया को 2 साल की सजा के साथ 4 करोड़ का  लगाया जुर्माना। विकास वालिया को कुल मिलाकर 8 करोड़ देना होगा। वहीं वकील महेश गोयल ने बताया कि करीब 9 साल बाद पीड़ित अशोक मित्तल को इंसाफ मिला है। जानकारी अनुसार आशोक मित्तल ने पंचकूला कोर्ट में शिकायत में बताया कि विकास और उसकी पत्नी ने उन्हें ज्वैलरी का बिजनेस शुरू करने का लालच दिया था।

    अगर उन्हें सूरत से ज्वैलरी मिलती है। तो उसे वे ट्राईसिटी में बेचकर काफी मुनाफा कमा सकते हैं।लिहाजा उन्होंने एलांते मॉल में एक शोरूम खोल लिया। विकास वालिया के कहने पर मित्तल ने डायमंड स्टोर पर 22 करोड़ की इन्वेस्टमेंट कर दी। बिजनेस के लिए विकास को 17 करोड़ रुपए भी दिए। विकास ने एग्रीमेंट के मुताबिक काम नहीं किया और उसने स्टोर में डायमंड भी नहीं मंगवाए। जब बार-बार डायमंड लाने के लिए कहा तो उसने करीब 3-4 करोड़ के डायमंड मंगवा दिए। 23 फरवरी 2014 को विकास के साथ एग्रीमेंट तोड़ लिया। विकास ने अलग-अलग तारीख पर मित्तल को 13 करोड़ 53 लाख के चेक दिए। मित्तल ने इन चेक्स को अकाउंट में लगाए तो ये सभी बाउंस हो गए।

    वहीं अशोक मित्तल ने बताया कि मुझे 9 साल बाद इंसाफ मिला है। विकास वालिया ने कुछ चेक अशोक मित्तल के नाम पर दिए थे। जिसका केस चंडीगढ़ कोर्ट में चल रहा था। जिसमें कोर्ट ने विकास बलिया को सजा सुनाई थी। और अशोक मित्तल की पत्नी चेतना मित्तल के नाम पर जो चेक दिए थे। उसका केस पंचकूला कोर्ट में चल रहा था जिसमें फैसला सुनाते हुए आज पंचकूला कोर्ट ने विकास वालिया को 2 साल की सजा और 4 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।

  • Punjab: Akal Takht Sahib के समक्ष पेश होंगे Sukhbir Badal, जानें मामला

    Punjab: Akal Takht Sahib के समक्ष पेश होंगे Sukhbir Badal, जानें मामला

    श्री मुक्तसर साहिबः डेरा सिरसा के मुखी को माफीनामा देने के मामले में अपनों के निशाने पर चल रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे एक धर्मनिष्ठ और विनम्र सिख के रूप में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज और मीरी पीरी के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित है।

    श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार दास (वह) अपार श्रद्धा और विनम्रता के साथ जल्द सर्वोच्च स्थान पर पेश होंगे। उल्लेखनीय है कि पांच तख्तों के सिंह साहिबान ने शिअद प्रधान सुखबीर को पंथक भावनाओं का सही से पालन नहीं करने पर श्री अकाल तख्त पर बीते दिन तलब किया था। सोमवार को पांचों सिंह साहिबान की बैठक के बाद जारी किए गए आदेश में सुखबीर को 15 दिन में पेश होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया था।

    उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल से प्रधानगी पद से इस्तीफा मांग रहे बागी गुट के प्रेम सिंह चंदू माजरा, बीबी जगीर कौर,परमिंदर सिंह ढींडसा व अन्यों की ओर से एक जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर अकाली सरकार के दौरान हुए गुनाहों की माफी के लिए लिखित तौर पर माफीनामा दिया था। इसमें डेरा सिरसा के मुखी को माफी देने व इस माफी को सही ठहराने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा 90 लाख के विज्ञापन देने के अलावा सुमेध सैनी को राज्य का डीजीपी लगाने सहित अन्य फैसलों को गलत बताया गया था।

    हालांकि, इस माफीनामे में बागी गुट द्वारा इन सभी फैसलों का जिम्मेदार तत्कालीन उप मुख्यमंत्री व शिअद प्रधान सुखबीर बादल को ठहराया है। साथ ही खुद भी माफी मांगते हुए दावा किया था कि वे इन फैसलों के दौरान कुछ भी नहीं कर पाए थे। उनके हाथ में कुछ नहीं था।