Blog

  • Punjab: NRI को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, देखें वीडियो

    Punjab: NRI को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, देखें वीडियो

    अमृतसरः एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने अनुसार मामला सुपारी किलिंग है। किसी अन्य एनआरआई की ओर से सुखचैन सिंह को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। दोनों सुपारी किलरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सुखचैन सिंह के पहले ससुर परिवार से एक व्यक्ति और कुछ होटल कर्मियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बिना किसी दस्तावेजों से आरोपियों को होटल में रूम दिया था। पुलिस ने अनुसार यह सुपारी सुखचैन सिंह के पहले ससुर परिवार की ओर से दी गई है, क्योंकि सुखचैन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। दोनों शूटरों में से एक जालंधर और एक होशियारपुर से हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • Punjab: NRI को गोली लगने के बाद इलाज कर रहे Doctor का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: NRI को गोली लगने के बाद इलाज कर रहे Doctor का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर – एक महीने पहले विदेश से लाैटे अमृतसर के दबुर्जी निवासी एनआरआई सुखचैन सिंह को सुबह बाइक पर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर गालियां मार दीं। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां अमृतसर के एक निजी अस्पताल में लाया गया और उनका इलाज चल रहा है।

    वहीं एनआरआई का इलाज करने वाले डॉक्टर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एनआरआई को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके मुंह में और एक हाथ में लगने से काफी खून बह गया था। डॉक्टर के मुताबिक मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

  • Punjab : मौसम विभाग ने बारिश का येलो Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने बारिश का येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह छह बजे से सात बजे तक और दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून सीजन में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। अगस्त को मानसून के मौसम का चरम माना जाता है क्योंकि शहर में अच्छी वर्षा होती है। इससे पहले 2020 में पूरे अगस्त में सबसे ज्यादा 441.3 मि.मी. बारिश हुई थी, जो पिछले 10 साल का रिकॉर्ड है।

    पिछले 24 घंटों में 11.7 मि.मी. बारिश हुई लेकिन अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, इस बार मॉनसून सीजन कमजोर रहा। अब तक सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई। इसके चलते गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

     

  • Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, देखें वीडियो

    लुधियाना – व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह रोजाना शराब पीने का वह आदी था। शराब के कारण घर पर अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था। घटना टिब्बा रोड के सुभाष नगर की है। मृतक की शिव शंकर(32) सुभाष नगर का रहने वाला है। बीते दिन पत्नी ने शिव शंकर को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

    हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने बताया कि मृतक शिव शंकर राज मिस्त्री का काम करता था। वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसके चार बच्चे है। पत्नी सवीता फैक्ट्री में काम करती है। मामले का पता तब चला जब मृतक की पत्नी सवीता काम से घर लौटी। जिसने पति को पंखे के साथ लटका हुआ देखा। जिसके बाद मकान मालिक और थाना टिब्बा की पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब पीने का आदि था। उसके परिवार में 2 बेटे व 2 बेटिया है।

    शिव शंकर के पास पिछले कुछ दिनों से कोई काम नहीं था। जिसके चलते वह घर पर ही रहता था। पत्नी के अनुसार काम ना होने के चलते शिव शंकर काफी परेशान चल रहा था। वह उससे शराब के लिए पैसों की मांग भी करता रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

  • आज का राशिफल, 25 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 25 अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतला सप्तमी मनाई जाएगी।

    मेष राशि-आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है।आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों की आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे।

     वृष राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में कोई भी फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है।इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। आज आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।आज आप नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से सफलता मिलेगी। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

    कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे।दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। नौकरी कर रहे व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा करें।

    सिंह राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा।आज घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी और सुखद माहौल रहेगा।आज व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए उचित मंथन करने की जरूरत है। आज व्यवसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता देंगे।

    कन्या राशि-आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशिया लेकर आया है।आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे और कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपसी मध्यस्थता से हल हो सकता है।

    तुला राशि-आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जायेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, काम करने में आसानी होगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी।आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी और आपको भी सहायता मिलेगी।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं।

    धनु राशि-आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आस-पास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे।इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।आज दिन की शुरुआत में कोई उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद मिलेगी। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

     कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारी भी मिलेगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे।

    मीन राशि-आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है।लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर नियत समय पर पूरा करने की जरूरत है।

  • Jalandhar: Innocent Hearts School में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

    Jalandhar: Innocent Hearts School में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां,कैंट जंडियाला रोड,नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया‌। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘नंद के आनंद भयो’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया।
    बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया‌। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उनमें से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतीकरण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रासलीला भी दिखाई‌। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा।
    इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।
  • Punjab : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान बठिंडा जिले के दयालपुरा थाने के पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मामले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

    जिसके बाद उनका सौदा भी 8 हजार रुपये में तय हो गया और आज जब वे इस थानेदार को पैसे देने गए तो विजिलेंस ने अपना जाल बिछा दिया और उन्हें 3000 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस का अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगी।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने शनिवार को एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह आयोजन सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रैली का उद्देश्य आम जनमानस को एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षित करना, मिथकों को दूर करना, शीघ्र रोग का पता लगाने और उपचार के महत्व को बढ़ावा देना था ।

    इस रैली में बड़ी संख्या में छात्रों, अध्यापकों और सामुदायिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों में एचआईवी की रोकथाम और जागरूकता के संदेशों वाले बैनर और तख्तियां लेकर मार्च किया। यह रैली एड्स बीमारी के बारे में लोगों की जागरूकता  बढ़ाने और इससे जुड़े कलंक को कम करने के व्यापक अभियान का हिस्सा था।

    इस अवसर पर जागरूकता रैली के अतिरिक्त सूचनात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापकों ने ट्रांसमिशन के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा एचआईवी/एड्स से निपटने में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और युवाओं को ऐसी पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस मौक़े पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि यह रैली समुदाय की भलाई में योगदान देने और स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के कई प्रयासों में से एक है। इस आयोजन के लिए उन्होंने महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो. शशि कंवर सहित सभी सदस्यों की सराहना की।

  • Punjab : फर्जी CIA का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab : फर्जी CIA का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    लुधियाना। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने एक फर्जी CIA पुलिस कर्मी को दबोच लिया है जो खुद को पुलिस कर्मी बता कर लोगों से तलाशी के बहाने लूट करता है। डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से दो डेबिट कार्ड, 6 हजार रुपए नकद व अन्य दस्तावेज लूटने के आरोप उक्त बदमाश को काबू किया। आरोपी की पहचान जवाहर नगर कैंप की लेबर कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़ित का पैन व आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी ने 20 अगस्त को ऑटो चालक से लूटपाट की थी।

    पीड़ित शिव कुमार पंडित निवासी एमजेके नगर ग्यासपुरा के अनुसार वह गिल चौक की तरफ से बस स्टैंड पर यात्री को छोड़ने आ रहा था। जब वह अमर शहीद सुखदेव थापर अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो सड़क के गलत साइड से आ रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसे तलाशी के बहाने रोका। आरोपी ने उससे 6 हजार रुपए नकद, दो डेबिट कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए और फरार हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर उसे और यात्रियों को धमकाया। इसके अलावा उसने पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई।

    इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही स्नैचिंग समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल में बंद था और कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जमानत मिलने के तुरंत बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

  • Punjab : घर से भागी लड़की का मेडिकल कराने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    Punjab : घर से भागी लड़की का मेडिकल कराने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची नाबालिग लड़की को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है। जहां, एक नाबालिग लड़की दो महीने पहले घर छोड़कर एक लड़के के साथ चली गई थी, फिर उसने चंडीगढ़ जाकर निकाह किया और हाइकोर्ट से माता पिता के खिलाफ सुरक्षा की मांग की। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने लड़के और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आज जब लड़की मेडिकल करवाने पहुंची तो वहां उसके माता पिता भी आ गये। जिसके बाद वहां, पर लड़के और लड़की वालों के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।


    लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी 17 साल 4 महीने की नाबालिग लड़की है जो एक लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद लड़की को कोर्ट से ले जाया गया। पुलिस स्टेशन हमें वहां भेजा गया और जब हम लड़की को लेने जा रहे थे तो लड़के ने हम पर हमला कर दिया और हमारी लड़की को छीन लिया और आज मेडिकल जांच के मौके पर पुलिस और वकील हमें लड़की को देखने से रोक रहे हैं।

    वहीं, पुलिस अधिकारी और वकील का कहना है कि हमें कोर्ट से लड़की की सुरक्षा मिल गई है, हम उसका मेडिकल कराने आए हैं, जहां शोर मचाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।