Blog

  • मामूली बात के लिए पत्नी और बच्चों को दी दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

    मामूली बात के लिए पत्नी और बच्चों को दी दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

    भोजपुर- गत शाम पति ने पत्नी, 8 साल की बेटी और 8 महीने के बेटे की हत्या कर दी। मर्डर के बाद तेजधार हथियार से तीनों के सिर को धड़ से अलग कर दिए।मृतकों की पहचान  सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी(8) और बेटा द्विदान्त कुमार(8 माह) शामिल है। ट्रिपल मर्डर के पीछे की वजह चौंकाने वाली है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी पति लल्लू यादव ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया और पति का मजाक बनाते हुए हंसने लगी। आरोपी की पहचान लल्लू यादव (35) के तौर पर हुई है। इस बात से गुस्साए आरोपी ने कमरा बंद कर तीनों की हत्या कर दी।

    मर्डर के बाद उसने ससुराल वालों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि अब लाश ले जाओ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी लल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है।

  • ‘यागी’ तूफान का कहर, 87 की मौत, 70 लापता

    ‘यागी’ तूफान का कहर, 87 की मौत, 70 लापता

    नई दिल्ली – वियतनाम में तूफान ‘यागी’ ने भारी तबाही मचाई है। वियतनाम के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ के बाद मंगलवार को हजारों लोग छतों पर फंसे रहे और सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान मरने वालों की संख्या 87 हो गई है, 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान की वजह से इतनी भारी बारिश हुई है कि दशकों में पहली बार बाढ़ आई है। उत्तरी वियतनाम में तूफान की वजह से एक पुल ढह गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 375 मीटर लंबे फोंग चाऊ पुल के ढहने के बाद मोटरबाइक और कार समेत कम से कम 10 वाहन रेड नदी में गिर गए। उफनती और तेज बहती रेड नदी के किनारे वाले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नावों में बैठकर अपना घर खाली करना पड़ा है।

  • आज का राशिफल, 11 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 11 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनायी जाएगी। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है।

    मेष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।  स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें।

    सिंह राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।  आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

    धनु राशि: आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे।  जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है ।

    मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी ।

  • Punjab : पुलिस की होटल में रेड, 3 युवतियां व 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस की होटल में रेड, 3 युवतियां व 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर में देर रात जहाजगढ़ इलाके के एक होटल में सोमवार देर रात पुलिस ने रेड की। यहां पुलिस ने तीन युवक और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। जिनमें होटल मालिक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक होटल में देह-व्यापार चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने होटल में दबिश दी है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जहां, उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल मालिक से यह भी पूछताछ की जा रहा है कि उसने इन युवकों को होटल के कमरे देते वक्त इनसे आईडी प्रूफ लिया था कि नहीं। पुलिस ने कहा कि होटल बगैर मालिक आईडी प्रूफ लिये यदि होटल के कमरे देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • इस इलाके में Bike सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी

    इस इलाके में Bike सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी

    भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के लुहासा बाईपास पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक युवक के पैर में गोली मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई थाना क्षेत्र में जनुथर सड़क मार्ग पर लुहासा गांव निवासी शिब्बो जाटव पुत्र किशन सिंह बीती रात बाईपास चौराहे पर पैदल घूम रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश ने शिब्बो के पैर में कट्टे से गोली मार दी।

    गोली लगते ही शिब्बो सड़क पर गिर गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नदबई अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे भरतपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

  • देशभर में FASTag की नहीं होगी जरूरत! Expressway पर इतने कि.मी तक सफर होगा बिल्कुल Free

    देशभर में FASTag की नहीं होगी जरूरत! Expressway पर इतने कि.मी तक सफर होगा बिल्कुल Free

    नई दिल्ली। जल्द ही आपको नेशनल हाइवे पर 20 किलोमीटर तक यात्रा करने पर टोल नहीं देना होगा। आने वाले समय में आपको टोल बूथ पर टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, सरकार ने टोल वसूली के लिए जीपीएस आधारित सिस्टम को नोटिफाई किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 को संशोधित कर जीपीएस के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह शुरू करने का ऐलान किया है।

    आपको बता दें कि इस नए तरीके में टोल क्लेशन के लिए ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) का उपयोग किया जाएगा, जिसमें वाहन में ऑन-बोर्ड यूनिट्स (OBU) के साथ ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) लगा होगा। यह FASTag और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) तकनीक जैसी मौजूदा प्रणालियों से अलग होगा।

    एक्सपर्ट का कहना है कि एक बार यह सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाने के बाद देशभर में टोल नाके की जरूरत नहीं रहेगी। न ही टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगेगा। यह वाहन चालका का समय भी बचाएगा और टोल टैक्स कलेक्शन बढ़ाने का भी करेगा काम|

    20 KM के बाद ही देना होगा टोल टैक्‍स
    केंद्र के GNSS सिस्टम के मुताबिक, नए नियमों के तहत नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने पर ही वाहन मालिकों से टोल लिया जाएगा। ये टोल टैक्‍स हर दिन तय की गई ‘कुल दूरी’ पर चार्ज किया जाएगा।

  • धर्म व सदभाव के रास्ते पर चलना सबका दायित्व-मुरलीधर कन्हैयालाल

    धर्म व सदभाव के रास्ते पर चलना सबका दायित्व-मुरलीधर कन्हैयालाल

    हिल व्यू कालोनी में किया गणपति पूजा व मूर्ति का विसर्जन

    बददीसचिन बैंसल: हिल व्यू सोसाईटी में गणेश चतुर्थी त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और कालोनी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालोनी के महासचिव दीप कुमा आर्य व मुरलीधर कन्हैया लाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है ।

    पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों के अनुसार इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता हैं। गणेश जी को प्रथम पूज्य देव कहा गया है।

    श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है। इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है ।

    मुरलीधर कन्हैया लाल ने बताया कि गणपति पूजा के बाद उसका हम सब लोगों ने विधिवत विसर्जन किया और समस्त राष्ट्र और बीबीएन के कल्याण की कामना की। उन्होने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और हमें सदभाव के रास्ते पर चलकर एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

  • Punjab : पैदल जा रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, देखें CCTV

    Punjab : पैदल जा रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, देखें CCTV

    मोगा। शहर में दिन दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां, एक शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक नौजवान सड़क पर पैदल चल रहा है तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पीछे से आकर सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति पर डंडे से हमला कर देते हैं।

    देखते ही देखते मोटरसाइकिल सवार पैदल चल रहे व्यक्ति पर काफी देर तक भीड़भाड़ इलाके में डंडों से लगातार बेरहमी से पिटाई करते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल मामला क्या था अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • आईईसी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमी कॉन्क्लेव का आयोजन

    आईईसी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमी कॉन्क्लेव का आयोजन

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के कालूझींडा स्तिथ आईईसी विश्वविद्यालय ने  इंडस्ट्री अकादमिया कॉन्क्लेव – 2024 का आयोजन किया, जो उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन प्रयास है। इस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर काम करने के नए तरीकों पर चर्चा की, जिससे सामाजिक और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं और अकादमिक पाठ्यक्रम के बीच कौशल अंतर को कम करना, वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देना, और उद्योग-अकादमिक साझेदारी की आवश्यकता को प्रदर्शित करना था। इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र गुलेरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में यशवंत  सिंह गुलेरिया व  राजीव सत्या ने शिरकत की। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर के अनुभवों के आधार पर अपने विचार व्यक्त किए और वोकेशनल एजुकेशन  को सफल बनाने के लिए कई बेहतरीन सुझाव दिए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति  अशोक पुरी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हम अपने छात्रों, उद्योगों और समाज के उज्ज्वल भविष्य को एक साथ आकार दे सकते हैं। उन्होंने इस कॉन्क्लेव को उद्योगों और आईईसी विश्वविद्यालय के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आईईसी विश्वविद्यालय ने विभिन्न उद्योगों के सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी उपस्थिति और बहुमूल्य सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले समय में मिल कर काम करने की आशा व्यक्त की।
  • कार चालक बीच सड़क निकालकर ले गए स्कूल बस की चाबी, मामला दर्ज

    कार चालक बीच सड़क निकालकर ले गए स्कूल बस की चाबी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव त्यूडी में बच्चों को स्कूल लेकर आ रही बस की चाबी निकालकर कार चालक चलता बना।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चन्द(66) पुत्र सूरत राम निवासी गांव त्यूड़ी तह0 व जिला ऊना ने बताया कि आज सुबह ज़ब यह त्युड़ी बस स्टैंड पर बैठा था तो SSRVM स्कूल की बस आई तथा उसी समय अम्ब की तरफ से एक कार आई जिसने बस का रास्ता रोक लिया व कार से उतरकर कार चालक जीवन कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव धुसाड़ा व इसकी पत्नी ने स्कूल बस चालक क़े साथ गाली गलोच व मारपीट की तथा बस की चाबी निकालकर ले गए।

    वहीं पता चला है कि कार चालक जीवन कुमार का बच्चा इसी स्कूल में पढ़ता है, गांव धुसाडा से बच्चा इसी बस में सवार होकर स्कूल जाता है इस को लेकर बस ड्राइवर और बच्चे के अभिभावकों में तनातनी होने की सूचना है।
    वहीं इस संबंध में पुलिस ने कार चालक जीवन कुमार के विरुद्ध धारा 126(2),115(2),352,3(5) of BNS
    के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।