Blog

  • Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, मौत

    Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, मौत

    अबोहर – मलोट-हनुमानगढ़ बाईपास पर  एक ट्रक ने साइकिल-रेहड़ी पर सवार वृद्ध दंपती को कुचल दिया। हादसे के बाद गंभीर घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाणी विशेषरनाथ निवासी रामबीर व उसकी पत्नी मूर्ति देवी सीतो रोड पर बन रही एक कोठी में चौकीदारी करते थे।

    जानकारी के मुताबिक सुबह वे साइकिल-रेहड़ी पर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।

  • Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

    Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

    Jalandhar (ens) : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने मल्टी स्टेट बैंको में चेक के जरिए फ्रॉड करने वाले सिंडिकेट के 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि गिरोह के सदस्य चेक के साथ छोखाधड़ी करके लाखों रुपए की ठगी मारते थे। इस गिरोह के लिंक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैले हुए थे। वह अक्सर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। कई शिकायतें मिलने के बाद सीपी स्वपन शर्मा ने एक टीम का गठन किया।

    जिसके बाद टीम ने ऐसे 61 घोटालों की पहचान कर 19 बैंक खातों को जब्त किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों से 44 एटीएम कार्ड, 17 चेक बुक और छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में और भी कई खुलासे हो सकते है।

  • Jalandhar News: Canadian Immigration Consultant के मालिक पर हुई FIR दर्ज

    Jalandhar News: Canadian Immigration Consultant के मालिक पर हुई FIR दर्ज

    जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते है। लेकिन ट्रैवल एजेंट द्वारा अपनी नागरिकता गलत बता कर लाइसेंस लेने का मामला पहली बार मिला है। मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक NRI के खिलाफ Canadian Immigration Consultant पर मामला दर्ज किया है।

    आरोपी एनआरआई कैनेडियन सिटीज़न था, Canadian Immigration Consultant ने लाइसेंस बनाने के लिए दिए दस्तावेज में उसने ख़ुद को (Idian Citizen) भारतीय नागरिक बताया था। जिसके बाद AGI बिल्डिंग में अपना आफिस चला रहा था। शिकायत पर पुलिस ने AGI आफिस की दूसरी मंज़िल पर चल रहे आफिस को बंद करवा कैनेडियन इमिग्रेशन कंसलटेंट (Canadian Immigration Consultant Jalandhar) के मालिक पर पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना नवी बारादरी में ये केस दर्ज किया गया है। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार जालंधर डीसी को एक शिकायत सौंपी की गई थी। जिसमें उक्त आरोपी के लाइसेंस की जांच करने और लाइसेंस कैंसिल करने की मांग की गई थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उक्त व्यक्ति Canada का रहने वाला है। जिसने भारत में Immigration License लिया हुआ है। जो सरासर गैरकानूनी है। जिसके चलते केस दर्ज किया गया। FIR में बताया है कि उक्त आरोपी Canadian Immigration Consultant नाम से BMC चौक और AGI बिजनेस सेंटर के दूसरे फ्लोर पर एक Immigration Company चलाता है।

  • Punjab: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर, टेका माथा, देखें Video

    Punjab: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर, टेका माथा, देखें Video

    अमृतसरः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सशोधिया जेल से रिहा होने के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वह सचखंड श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए। मनीष सिसौदिया ने कहा कि जब नह जेल में थे तो पंजाब की आम आदमी पार्टी की टीम को देखकर बहुत खुश होते थे, हमारे जेल जाने के बाद भी वह फुल एक्शन मूड में हैं और पार्टी के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि हमें गर्व है भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार पंजाब में अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की साजिश भी काम नहीं आई और वह जेल से बाहर आ गए, जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जल्द से बाहर आएंगे।

  • Jalandhar : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    Jalandhar : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    जालंधर,ENS – बस्ती नौ के पास एक घर पर कुछ हमलावरों द्वारा हमला करने की खबर सामने आई है। इस दौरान पूरे परिवार ने घर के अंदर छिप कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सलोनी निवासी बस्ती नौ ने बताया कि गत मेरे भाई काम से घर लौटे थे और वह पैसे का हिसाब कर रहे थे।

    इतने में सलोनी के घर के ऊपर वाले फ्लोर पर रहने वाली महिला नीचे उतर आई और गाली गलौज करने लगी। साथ ही उनके साथ उक्त महिला का रिश्तेदार भी था। जिसने आते ही भाई और उसके दोस्तों से हाथापाई शुरु कर दी। महिला ने बताया कि हम दोनों किराए पर रहते हैं।

    सलोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था, जिसके चलते उसने विवाद किया। एचसी कुलविंदर सिंहं ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर लड़ाई हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • मामूली बात को लेकर हुई फायरिंग, तीन को लगी गोली, मचा हड़कंप

    मामूली बात को लेकर हुई फायरिंग, तीन को लगी गोली, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – बिहार के नालंदा में हमलावरों ने तीन लोगों को गोली मार दी। मामला जिले के चिकसौरा थाना इलाके के कोरावा गांव का है। हमलावरों ने तीन लोगों को मारपीट करने के बाद खदेड़कर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला सड़क पर गाड़ी साइड लेने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। घायलों की पहचान शिव प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र सिद्धनाथ प्रसाद, पारबिगहा गांव निवासी मुन्ना कुमार(22)और कोरावा गांव निवासी विजेंद्र प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिद्धनाथ प्रसाद के पुत्र बिट्टू कुमार अपनी कार से पटना जा रहा था। इसी बीच जलालपुर मोड़ के पास गाड़ी पैदल जा रहे कोरावा गांव निवासी सन्नी कुमार और अरविंद प्रसाद में कार लग गई उसके बाद गाली गलौज हुई और दोनों के बीच हाथापाई हुई। बिट्टू घर वापस आकर इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी उसके पिता अपने अन्य साथियों के साथ कोरावा गांव पहुंचे जहां उन्होंने अरविंद कुमार से गाली गलौज करने लगे।

    अरविंद प्रसाद आग बबूला होकर अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर पहले तो लाठी डंडे से पिटाई कर दी उसके बाद घर से हथियार निकाल कर गोलीबारी करने लगा। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। थाना प्रभारी बबन कुमार ने बताया कि गाड़ी घुमाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। विवाद के बाद दोनों पक्ष से पंचायत के लिए लोग आए थे उसी दौरान फायरिंग हुई जिसमें तीन को गोली लग गई और सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

  • Punjab: Civil Hospital में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सिविल अस्पताल गुरदासपुर में एक नाबालिग की ओर से एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ संबंध बनाने वाला युवक बालिग है। मामला पुलिस के साथ-साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के ध्यान में आया है। दोनों पक्षों को सोमवार को वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


    जानकारी अनुसार साल पहले गुरदासपुर की 16 वर्षीय युवती और अमृतसर के 19 वर्षीय युवक की मंगनी हुई थी। युवती 11वीं में पढ़ती है। जिसके बाद अब नाबालिग युवती ने एक बच्चे (बेटे) को सिविल अस्पताल में जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने सखी वन स्टाप व थाना दीनानगर पुलिस को सूचित कर दिया है। सखी वन स्टाप सेंटर की इंचार्ज अनु गिल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। दोनों पक्षों को सोमवार का समय दिया गया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ थाना दीनानगर की प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि लड़के का पक्ष अमृतसर का रहने वाला है। सोमवार को दोनों पक्षों से बात करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • शराब के नशे में Endeavor चालक ने दी SHO को DSP की धौंस, पुलिस ने कार की Impound, देखें वीडियो

    शराब के नशे में Endeavor चालक ने दी SHO को DSP की धौंस, पुलिस ने कार की Impound, देखें वीडियो

    खरड़ः खरड़ पुलिस के स्पेशन नाके पर एंडेवर स्वार व्यक्ति की ओर से SHO को डीएसपी से बात करने की धौंस देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद SHO ने भी कार चालकों को कड़े हाथों लिया। जानकारी अनुसार ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर खरड़ पुलिस ने SHO सदर अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार देर रात टोल प्लाजा पर स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों पर हुलड़बाजी करने वालों के पुलिस चालान काट रही थी।


    अचानक एक व्यक्ति एंडेवर पर स्वार होकर आया। जो नशे में धुत्त था। जब नाके पर उसे रोका तो वह पुलिस से बहस करने लगा। जिसके बाद कार चालक ने अपना फोन निकाला औऱ SHO को डीएसपी से बात करने को कहा। जिसके बाद SHO ने कार चालक को कड़े हाथों लेते कहा कि हमारी तो रोज डीएसपी से बात होती रहती है, अब फोन अपनी जेब में डालो और घर जाकर अपनी करतूत के बारे में बताना और डीएसपी को कहना कि गाड़ी इंपाउंड कर ली गई और मैं अॉटो से घर आ रहा हूं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर ली।

  • Crime Branch से बोल रहा हूं कह कर, महिला को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    Crime Branch से बोल रहा हूं कह कर, महिला को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के नकली पुलिस कर्मचारी बनकर एक महिला से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। महिला जो कि इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-16 पंचकूला के मकान नंबर 1061 की रहने वाली है। महिला किरण देवी ने बताया कि उसके पास सुबह करीब 11 बजे फोन आता है। और उसको कहा जाता है। कि वह क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ से बोल रहे हैं। आपकी बेटी ने दो युवतियों के साथ मिलकर बिजनेसमैन के साथ फ्रॉड किया है। आप जल्दी से ऑनलाइन 35 हजार डाल दो। अगर आपने पैसे नहीं डाले तो बेटी को जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद उसने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की मदद से उनके मोबाइल नंबर पर 3 हजार ऑनलाइन डाल दिए।


    जिसके बाद फिर फोन आया कि बाकी के पैसे भी डालो। जिसके बाद वह अपना मंगलसूत्र गिरवी रखने के लिए सेक्टर-17 के एक बैंक में पहुंची। जहां बैंक वालों को पूरी बात बताई तो बैंक कर्मचारियों ने कहा कि यह सब फ्रॉड है। पहले अपनी बेटी को पता करवाओ कि आपकी बेटी कहां है। महिला किरण देवी ने बताया कि बेटी सुबह चंडीगढ़ कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज के नंबर पर फोन किया और अपनी बेटी से बात की तो उसकी बेटी ने बताया कि वह सुरक्षित अपने कॉलेज में है। जिसके बाद महिला को ठगी का पता चला। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा नंबर की जांच करवाई तो वह नंबर राजस्थान के हनुमानगढ़ का निकला। मामले में महिला ने कंप्लेट दी है और पुलिस का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं किरण देवी ने बताया कि हैरानी की बात थी कि पुलिस अधिकारी को उसके पूरे परिवार के नाम भी पता था और उसने मेरी बेटी से बात भी करवाई। जिसमें उनकी बेटी रोते हुए बोल रही थी की मम्मी मुझे बचा लो यह लोग मुझे जान से मार देंगे।

  • फिर हुआ ट्रेन हादसा : AC बोगी टूटकर दो भागों में बटी

    फिर हुआ ट्रेन हादसा : AC बोगी टूटकर दो भागों में बटी

    नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बट गई। टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ये हादसा हुआ है। बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है। फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। किसी तरह बड़ा रेल हादसा होने से टल गया है। सुबह 4 बजे ट्रेन की AC बोगी टूटकर अलग हो गई थी। किसान एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

    इंजन से जुड़े डिब्बे आगे निकल गए। यह ट्रेन बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, अचानक से इसकी कपलिंग टूट गई। हादसे का शिकार हुई ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगे थे, इनमें 8 डिब्बे कट कर अलग हो गए। रेलवे विभाग के अफसर राहत कार्य मे जुटे हुए हैं। रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों का पता भी लगा रहे हैं।

    मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इंजन से जुड़ा हिस्सा तो इंजन के साथ ही आगे निकल गया, लेकिन पीछे की आठ बोगियों रेलवे ट्रैक पर कुछ दूर तक दौड़ने के बाद रुक गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। सुबह 4 बजे ट्रेन की AC बोगी टूटकर अलग हो गई थी। रेलवे विभाग के अफसर राहत कार्य मे जुटे हुए हैं। रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों का पता भी लगा रहे हैं।