Blog

  • जालंधरः गेंहू को लेकर डिपू पर हुआ हंगामा, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः गेंहू को लेकर डिपू पर हुआ हंगामा, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दकोहा जगजीत कालोनी में डिपू पर गेंहू को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित लड़की ने नीरज शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले गेंहू की पर्ची कटवाकर गई थी। इस दौरान गेंहू को लेकर पूछताछ करने के लिए आई तो उसने डिपू होल्डर राजविंदर कौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने डिपू होल्डर की संचालन ने पूछताछ के दौरान उससे हाथापाई करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया।

    इस दौरान पीड़ित लड़की ने घटना संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर डिपो होल्डर राजविंदर कौर ने कहा कि उक्त लड़की किसी ओर डिपू की पर्ची कटवाकर यहां लेकर आई थी। इस दौरान उसने पीड़ित लड़की को यह समझाने की कोशिश की कि यह उनके डिपू की पर्ची नहीं है। इस दौरान पीड़ित लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया।  

  • पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    मोगाः 2024 के चुनावों के से पहले शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर बादल ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत सुखबीर बादल वर्करों से मुलाकात कर मीटिंग कर रहे है। सुखबीर सिंह बादल ने मोगा में जहां अकाली दल के वर्करों के साथ मीटिंग करने पहुंचे, वहीं वह मोगा शहरी प्रधान के घर पर उसके भाई की पिछले दिनों मौत हो गई थी, उसके घर पर दुःख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान सुखबीर बादल ने लॉ एंड आर्डर और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर उठाये सवाल उठाते हुए कहा कि शाम को लोग घरों से नहीं निकलते बाहर और अब तो घरो पर भी लोग सेफ नहीं रहे। अब तो घर में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया जाता है। इसके बाद सुखबीर बादल ने वर्करो को एक जुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने और अकाली दल की मजबूती के लिए काम करने के लिए वर्करों से अपील की और कहा कि चुनावों के लिए सभी इक्कठे हो जाए। 

    वहीं मीडिया के साथ बात करते हुए सुखबीर सिंह बदल ने कनेडा और भारत के संबंधों के बारे में कहा कि पंजाब के लोग इस समय बहुत टेंशन में है। कई लोगों ने यहां पर अपने प्रोग्राम रखे हुए है, लेकिन उनको वीजा नहीं मिल रहा। वहीं आप सरकार पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि हजारों करोड़ की फसल का नुक्सान हो गया, लेकिन किसी को एक पैसा नहीं दिया। सुखबीर बादल ने कहा  750 करोड़ रूपये इश्तहारों पर कहां खर्च कर दिए, इसका कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 50 हजार करोड़ का कर्जे ले लिया, लेकिन सरकार ने यह पैसा कहां खर्च किया है इसका भी कोई हिसाब तक भी नहीं है।  उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा तक नहीं दिया। राघव चड्डा की शादी को लेकर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी शादी में पंजाब पुलिस के कर्मचारी लगाये गए। सुखबीर बादल ने कहा आप विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने थानों में महीने लगा रहे है।

  • मेट्रो में युवक-युवतियों ने सरेआम की अश्लील हरकतें, देखें वीडियो

    मेट्रो में युवक-युवतियों ने सरेआम की अश्लील हरकतें, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के द्वारा यात्रियों को यह चेतावनी दी जाती है और बार-बार इस विषय को लेकर अभियान चलाया जाता है कि ऐसी कोई भी हरकत ना करें जिससे आम जन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो और कोई अश्लील हरकत तो बिल्कुल भी ना करें लेकिन कुछ लोग लगातार ऐसी हरकत को अंजाम देते आ रहे हैं आज फिर दिल्ली मेट्रो में एक ऐसा ही सीन क्रिएट हुआ है। दिल्ली मेट्रो में एक कपल पूरे जोश के साथ किस करते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन आसपास के लोग उस बात को बिल्कुल भी इग्नोर कर रहे हैं।

    जिससे यह पता चलता है कि आजकल दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है जब कुछ खास होता तब लोग उधर ध्यान देते लेकिन इस तरह की हरकतें अब बिल्कुल सामान्य सी बात हो गई है। वीडियो में कपल के चेहरे तो ढंके नजर आ रहे हैं लेकिन साफ तौर पर वह किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं चलती मेट्रो में कपल का एक ऐसा वीडियो मिलना किसी को भी हैरान कर देता है बताते चलें कि जिस तरह से यह हरकत कर रहे हैं वह हरकत कानून के मुताबिक अपराध की श्रेणी में भी आता है कि देखने के बाद लोगों की रिएक्शन में कुछ चौकाले वाले नहीं थे ऐसा लग रहा है कि अभी सामान्य सी बात हो चली है और ऐसी घटनाएं आम हो गई है।

  • दर्दनाक हादसाः भयानक सड़क हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः भयानक सड़क हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत

    उमरियाः मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात 2 बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार शहडोल में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला पंचायत शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे, जिनकी मौत हुई है।

    पुलिस ने बताया कि मृतकों में शहडोल जिले के लोक सेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सरिवान (सब इंजीनियर) समेत प्रकाश जगत, अमित शुक्ला की मौत हुई है। ये लोग एक अधिकारी के रीवा से रिश्तेदार का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के तकरीबन समय यह हादसा हुआ है। सभी मृतकों के शव पाली में पीएम के लिए रखे गए हैं।

  • पंजाबः बेरहमी से पुलिसकर्मी ने पत्नी को पिटा, वीडियो वायरल 

    पंजाबः बेरहमी से पुलिसकर्मी ने पत्नी को पिटा, वीडियो वायरल 

    लुधियानाः जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस की CIA-2 के एक कर्मचारी का पत्नी को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि पुलिस ने पत्नी को जमीन पर गिरा कर उस पर जमकर लातें बरसाई। वहीं एक अन्य वीडियो में मोहल्ले के लोग उसका एंबुलेंस के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर विरोध करते दिख रहे हैं। एक दिन पहले देर रात गांव कंडियाणा कलां में किसी मरीज को एंबुलेंस में डाल अस्पताल लोगों ने ले जाना था, लेकिन पुलिस मुलाजिम ने एंबुलेंस के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। उसे जब गाड़ी हटाने को लोगों ने कहा तो वह उनसे विवाद करने लग पड़ा। मौके पर पुलिस भी आई, लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं कहा।

    पुलिस मुलाजिम के भाई बलवंत सिंह ने कहा कि बेअंत सिंह लुधियाना CIA-2 में तैनात है। परिवार ने उसे बेदखल किया हुआ है। उसने जबरदस्ती घर पर कब्जा किया हुआ है। गांव में भी वर्दी का रौब दिखा लोगों को धमकाता है। बलवंत ने कहा कि बेअंत उसके ताऊ के बेटे को भी मानसिक रूप से टॉर्चर करता है। बेअंत पत्नी से मारपीट करता है। उसने घर पर लोहे के गेट लगवा रखे हैं, ताकि पत्नी के चीखने चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए। पत्नी से परिवार ने कई बार कहा कि थाना में शिकायत दर्ज करवाए, लेकिन वह उसकी मार से डरती हुई शिकायत लिखवाने नहीं जाती।

    बलवंत ने बताया कि उसका भाई नशा करने का आदी है। नशे की हालत में ही वह पत्नी से मारपीट करता है। कई बार तो सो रहे बच्चों को भी वह उठा कर पीटने लगता है। परिवार की मांग है कि बेअंत पर कानून कार्रवाई कर इसकी जांच करवाई जाए। ​​​​​​​बेअंत पिछले 12 साल से नौकरी कर रहा है। पिछले 5 साल से वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। कई बार तो पत्नी झगड़ा करके चली गई, लेकिन वह फिर उसे मना कर ले आता है।

    बलवंत ने कहा कि करीब 25 बार वह पुलिस चौकी में शिकायत देने गए हैं, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती। बेअंत की मां मलकीत कौर ने कहा कि कुछ साल पहले उसकी बहू ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस कारण उन्होंने बेटे और बहू दोनों को अलग घर दे दिया, लेकिन अभी भी उनका बेटा उनसे गाली गलौज करता है। थाना मेहरबान की एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा पत्नी और परिवार के साथ मारपीट या गाली गलौज करना गलत है। परिवार की शिकायत आने के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

  • Landslide से भरभराकर गिरा मकान, दहशत में लोग, खतरे में आए मकानों पर लगे लाल निशान, देखें वीडियो 

    Landslide से भरभराकर गिरा मकान, दहशत में लोग, खतरे में आए मकानों पर लगे लाल निशान, देखें वीडियो 

    नैनीतालः जोशीमठ के बाद अब नैनीताल में भूस्खलन ने लोगों की नीदें उड़ा दीं हैं। नैनीताल के शनिवार को चार्टन लॉज क्षेत्र में एक दोमंजिला भवन के भरभराकर जमींदोज होने के बाद आसपास के इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चार्टन लॉज क्षेत्र में 24 घरों पर लाल निशान लगाकर मकान खाली करवा दिए। कल तक अपने घरों में रह रहे लोग कुछ ही घंटों में आपदा प्रभावित बन गए। उनका आरोप है कि प्रशासन सुरक्षा कार्यों के बजाए लोगों के घर तोड़ने की योजना बना रहा है। इसलिए कई घरों को जबरदस्ती खतरे की जद में डाल दिया गया है। रविवार को अयारपाटा में रह रहे परिवारों को विकास प्राधिकरण व प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए। जिसके बाद कुछ परिवारों को प्रशासन ने होटलों में रुकवाया है। जबकि कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने चले गए हैं।

    इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा उपाय नहीं किए हैं। अचानक से घरों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को आशंका है प्रशासन खतरा बताकर कई दूसरे घरों को तोड़ सकता है।रविवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में दशकों से रह रहे 24 परिवारों ने गम और गुस्से के बीच अपने-अपने घरों को खाली कर दिया। वहीं, जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने भी इन सभी चिह्नित परिवारों को नोटिस थमाकर तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान घरों से हटाने को कह दिया है। क्षेत्र में दिनभर अफतरातफरी का माहौलबना रहा। नैनीताल में प्रकृति की चेतावनी को अनदेखा करना अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है। शनिवार को चार्टनलॉज क्षेत्र में भूस्खलन से एक दोमंजिला भवन भरभरा कर गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से तीन अन्य घर भी दब गए थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासन,विकास प्राधिकरण और आपदा प्रबंधन की टीमों ने इलाके में सर्वे कर संवेदनशील घरों पर लाल निशान लगाने के साथ ही प्रभावितों को नोटिस दे दिए हैं।

    भूस्खलन प्रभावित इलाके में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए तिरपाल डाल दिया गया। बारिश होने पर इससे मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही जिन घरों की बुनियाद पर असर आ रहा है, वहां पर रेत के कट्टे डालकर अस्थाई रूप से सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पर प्रशासन बारिश होने से आशंकित है। बारिश हुई तो यहां मिट्टी कटाव होने की आशंका बनी रहेगी। प्रशासन ने लोगों को भेाजन बनाने दोपहर में अपने घर आने की इजाजत दी है। पर अंधेरा होने से पहले ही घर छोड़ने को कहा है। ऐसे में लोग अपने घरों की सफाई और भोजन बनाने के लिए कुछ ही देर तक अपने घरों में आ रहे हैं। उसके बाद चले जा रहे हैं। अचानक से घरों पर लाल निशान लगा दिए हैं। हमें तीन दिन में घर खाली करने को कह दिया गया है। आखिर यह कैसे संभव है कि हम अपना सारा घर खाली करके चले जाएं। अचानक से हमारे घरों पर लाल निशान लगा दिए हैं। हमें घर छोड़ने को कह दिया गया है। प्रशासन यहां सुरक्षा कार्य करवाए हम सहयोग कर रहे हैं पर घर नहीं छोड़ सकते।

  • राधास्वामी सत्संगी और पुलिस में हुए टकराव में चले पत्थरबाजी और लाठियां, देखें वीडियो 

    राधास्वामी सत्संगी और पुलिस में हुए टकराव में चले पत्थरबाजी और लाठियां, देखें वीडियो 

    आगरा:  सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस कैंप कर रही है। घटना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग सत्संग पीठ की है, जहां सत्संगियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और आज से पहले भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई थी और आज भी पुलिस अतिक्रमण की कार्रवाई करने गई थी।

    मगर जैसे ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तभी सत्संगियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई अधिकारी घायल हो गए और कुछ पत्रकारों को भी चोट लगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा है कि आगरा में स्थिति नियंत्रण में है। वहां कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से मिलकर बात कर रहे हैं। पूरे इलाके में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव शरारती तत्वों ने किया था। हमले के बाद हल्का बल प्रयोग किया गया फायरिंग नहीं की गई है।

    बता दें कि इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया और लिखा है ”राधास्वामी मत के मानने वाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करूणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं। दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है।दयालबाग की ज़मीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफ़ियों की स्वार्थ सिद्धि में लग गए हैं। ये सत्संग की महान भारतीय परम्परा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधास्वामी मतावलंबी पुरज़ोर तरीक़े से विरोध कर रहे हैं। इस अन्याय के विरोध में समाजवादी पार्टी राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है। भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोज़र जनता नहीं सहेगी।”

  • पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने 2 करीबियों को होटल से किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने 2 करीबियों को होटल से किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के 2 नजदीकियों को बठिंडा के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पता चला है मॉडल टाउन फेस-1 में प्लॉट खरीदने के मामले में चल रही जांच के संबंध में राजीव कुमार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। जो मनप्रीत सिंह बादल का नजदीकी बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है वह सिविल लाइन क्लब में मैच देख रहा ​था। एक अन्य व्यक्ति अमनदीप को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में विजिलेंस ने 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक दिन पहले ही प्लॉट खरीदने के मामले में विजिलेंस की ओर से चल रही जांच के दौरान गिरफ्तारी के डर से मनप्रीत सिंह बादल ने जिला एवं सेशन जज की अदालत में अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका लगाई है।

    बता दें कि मॉडल टाउन में महंगे प्लॉट कम दाम में खरीदने के संबंध में मनप्रीत बादल के खिलाफ भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस और लोकपाल को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर की विजिलेंस जांच कर रही है। हालांकि सिंगला की शिकायत को लोकपाल ने खारिज कर दिया था। वहीं बीते दिनों मनप्रीत बादल ने अपनी गिरफ्तारी के डर से स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर की थी। इसमें उन्होंने गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी करने की मांग की थी। इस पर अदालत ने विजिलेंस को नोटिस जारी दिया था। 26 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है।

    सूत्रों के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने करीबी राजीव कुमार और एक अन्य व्यक्ति के नाम पर मॉडल टाउन फेज 1 में महंगे प्लॉट सस्ते दाम में खरीदा था। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। इसकी शिकायत भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस और लोकपाल से की थी। वहीं विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद मनप्रीत बादल को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को बुलाया था। इसके बाद मनप्रीत बादल अपने वकील के साथ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने विजिलेंस के सवालों का जवाब दिया था। इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने एक मंच से कहा था कि मनप्रीत बादल के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मनप्रीत बादल ने सीएम मान को केस के बारे में सार्वजनिक जानकारी देने की चुनौती दी थी। 

    स्थानीय अदालत में याचिका दाखिल कर मनप्रीत बादल ने कहा था कि सीएम मान के इशारे पर झूठे मामले में फंसाने के लिए विजिलेंस जांच कर रही है जबकि बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने प्लॉट की नीलामी के लिए चार प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था और इनकी ई-नीलामी की गई थी। इसमें कोई भी शामिल नहीं हो सका। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने नियमों के तहत प्लॉट खरीदे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह विजिलेंस जांच में शामिल हो चुके हैं और इसके बाद मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रविवार को मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप भिंडर ने भी मीडिया के जरिये कहा कि बादल ने अदालत में याचिका इसलिए दायर की है कि पता लगाया जा सके कि विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के खिलाफ कोई केस दर्ज किया है या नहीं।

    सूत्रों ने बताया कि अदालत का नोटिस मिलने के बाद विजिलेंस ने अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ाया और रविवार शाम को एक टीम ने सिविल लाइन क्लब में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अमनदीप को भी विजिलेंस ने एक अन्य जगह से गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने राजीव और अमन को गिरफ्तार करने के बाद अगली कारवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस बीडीए के अधीक्षक पंकज, विकास कुमार, मनप्रीत बादल और शेरगिल को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। 

  • यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, देखें वीडियो 

    यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, देखें वीडियो 

    बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा में एक बस पहाड़ से टकरा गई। बस इस तरह से टकराई कि उसका ऊपर का आधा हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। बस में सवार यात्री में से 35 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये बस अंबाजी जी लौट रही थी। जब दुर्घटना हुई तब बस गुजरात के बनासकांठा इलाके में थी। बस एक पहाड़ के रास्ते से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बस पहाड़ से टकरा गई। बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। बस सवारियों से भरी थी।

    35 यात्री घायल हो गए। इनमें कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकावना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर घायल हुए हैं, उन्हें पालनपुर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पहाड़ से टकराई बस के परखच्चे उड़ गए। बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से हटने के चलते बस की सीटें दिखने लगीं। बस पूरी तरह से खुल गई। बस का हाल देख लोग हैरत में हैं।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    उत्तराखंडः राज्य में एक बार फिर धरती डोली है। सोमवार सुबह भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 8:35 पर उत्तरकाशी जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार, 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप के झटकों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।