Blog

  • जिला ऊना के समस्त विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष बैठकें: उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना के समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास के तहत वर्ष 2024-25 की कार्य योजनाएं तैयार करने हेतू विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विकास खंड गगरेट के तहत 17 नवम्बर को ग्राम पंचायत गुगलैहड़, बढे़ड़ा राजपूतां, जाडला कोयडी, लोहारली व कुठेडा जसवालां में विशेष बैठकें आयोजित होंगी। 18 नवम्बर को ग्राम पंचायत संघनेई, दियोली, घनारी, नंगल जरियाला व अम्बोआ, 20 नवम्बर को ग्राम पंचायत अमलैहड़, रामनगर, कुनेरन, नकडोह व कैलाश नगर, 21 नवम्बर को ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर, अम्बोटा, गणु मन्दवाड़ा, भंजाल लोअर  व भंजाल अप्पर, 22 नवम्बर को बडोह, कलोह, बबेहड, रायपुर व मरवाड़ी, 23 नवम्बर को टटेहड़ा, ओयल, जोह, सलोह वैरी, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, 24 नवम्बर को मवा सिंधिया मवां कोहलां, चलेट, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर व ब्रह्मपुर तथा 25 नवम्बर को डंगोह खुर्द, डंगोह खास, पिरथीपुर, भद्रकाली व अभयपुर में विशेष ग्राम पंचायत बैठकें आयोजित होंगी।

    उन्होंने बताया कि विकास खंड हरोली के तहत 17 नवम्बर को नगनोली, लोअर पंजावर, पंजावर, पंडोगा व ईसपुर, 18 नवम्बर को सलोह, घालूवाल, बढे़ड़ा, बढे़ड़ा लोअर व कांगड़, 20 नवम्बर को हरोली, भदौड़ी, पालकवाह, कर्मपुर व ललड़ी, 21 नवम्बर को बाथू, बटकलां, बाथड़ी, सिंगां व बीटन, 22 नवम्बर को गोंदपुर बुल्लां, हीरानगर, पोलियां बीत, कुठारबीत व पूबोवाल, 23 नवम्बर को भदसाली, भदसाली हार, रोड़ा, समनाल व कुंगडत, 24 नवम्बर को खड्ड, भैणी खड्ड, धर्मपुर, सैंसोवाल व चंदपुर, 25 नवम्बर को नंगलखुर्द, दुलैहड़, भंडियारा, बालीवाल व छेत्रां तथा 28 नवम्बर को हलेड़ा बिलना, हीरा व गोंदपुर जयचंद ग्राम सभा में विशेष बैठकें आयोजित होंगी।

    विकास खंड अम्ब के अंतर्गत 17 नवम्बर को ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर, भगड़ां, चौआर, घेबट-बेहड़ व कुठेडा खैरला, 18 नवम्बर को छपरोह, चुरूडू, धर्मशाला महंतां, धुसाड़ा व मंदोली, 20 नवम्बर को अंदौरा लोअर, भटेड, बेहड जस्वां, धर्मशाला महंतां खास व दियाडा, 21 नवम्बर को डूहल बटवालां, घंघरेट, हम्बोली, मुबारिकपुर व भैरा, 22 नवम्बर को अम्ब टिल्ला, बधमाना, खरोह, नैहरी नौरंगा, पोलियां पुरोहितां, 23 नवम्बर को धन्दड़ी, त्याई, सपौरी, नारी चिंतपूर्णी व मैडी खास, 24 नवम्बर को कलरूही, गिंडपुर मलौन, ज्वार, शिवपुर व ज्वाल, 25 नवम्बर को नन्दपुर, कुठियाड़ी, कटोहड़ कलां, लोहारा लोअर व जबेहड, 28 नवम्बर को डूहल भंगवालां, लडोली, लोहारा अप्पर, प्रम्ब व स्थोत्तर, 29 नवम्बर को कटौहड़ खुर्द, राजपुर जस्वां, रिपोह मिसरां, सिद्ध चलेहड व सारड़ा तथा 30 नवम्बर को ठठ्ल, सुरी व टकारला में ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित होगी।

    विकास खंड ऊना के तहत 17 नवम्बर को अबादा वराना, अजनौली, अजौली, अरनियाला लोअर व अरनियाला अप्पर, 18 नवम्बर को बसाल अप्पर, बसाल लोअर, बसोली बटूही व बीनेवाल, 20 नवम्बर को चताड़ा, छतरपुर, डंगोली, डठवाड़ा व देहलां लोअर, 21 नवम्बर को  झूडोवाल, खानपुर, कोटला कलां लोअर, कोटला कलां अप्पर व कोटला खुर्द, 22 नवम्बर को लालसिंगी, लमलैहड़ा, लमलैहड़ी, मदनपुर व मजारा, 23 नवम्बर को नारी, पनोह, रैंसरी, रायपुर सहोड़ां व रामपुर, 24 नवम्बर को कुरियाला, कुठार खुर्द, कुठारकलां, झलेड़ा व झम्बर, 25स नवम्बर को मलाहत, मलूकपुर, मैहतपुर, नंगल सलांगड़ी व नंगड़ां, 28 नवम्बर को समूरकलां, सनोली, सासन, सुनेहरां व टब्बा, 29 नवम्बर को बडैहर, बदोली, बडसाला, बनगढ़ व बरनोह, 30 नवम्बर को बहडाला, भडोलियां कलां, भटोली चलोला व चड़तगढ़, 1 दिसम्बर को देहलां अप्पर, धमांदरी, फतेहपुर, जखेड़ा व जनकौर तथा 2 दिसम्बर को टक्का, त्यूड़ी व उदयपुर में विशेष बैठकें आयोजित होगी।

    इसके अतिरिक्त विकास खंड बंगाणा के तहत 17 नवम्बर को टकोली, सोहारी बैरियां, बडूही व जोल, 18 नवम्बर को कठोह, मोमन्यार, थानाकलां, पलाहटा, छपरोह कलां, 20 नवम्बर को बुढवार, मंदली, टीहरा, रायपुर व परोइयां कलां, 21 नवम्बर को थहड़ा, बल्ह खालसा, चंगर, बोहरू व दोबड, 22 नवम्बर को पिपलू, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू व धनेत, 23 नवम्बर को जसाणा, सुकडियाल, मुच्छाली, डोहगी व बुधान, 24 नवम्बर को चौकीखास, अम्बेहड़ा धीरज, पल्लियां, चौली व बल्ह, 25 नवम्बर को लठियाणी, तनोह, ढियूंगली, धुंदला व मलांगड़ तथा 28 नवम्बर को चुल्हड़ी, खरयालता, डीहर, अरलूखास, करमाली व धतोल में विशेष बैठकें आयोजित होगी।

  • जालंधरः दिन दहाड़े एक्टिवा चोरी करते चोर को रंगे हाथों किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वादातें लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला प्रताप बाग के पास से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े एक्टिवा चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों चोर को काबू किया है। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की, जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और उक्त चोर को काबू कर अपने साथ ले गई।

  • उपमुख्यमंत्री ने रावमापा दुलैहड़ में 72 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

    मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय की शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी


    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर अध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीयवासियों द्वारा उनका ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में शामिल होने से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रावमापा दुलैहड़ परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लगभग 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस दो मंजिला भवन में कुल आठ क्लास रूम बनाए गए हैं।


    समारोह में छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान है जहां पर हर क्षेत्रवासी को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए वर्तमान में इस क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य सुनियोजित ढंग से इलाके की भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं।


    पिछले दो दशक के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास के विषय में चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 दशक पूर्व जब उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सेवा करने का अवसर मिला उस समय विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी हद तक पिछड़ा हुआ था। पिछले दो दशकों के दौरान क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद एवं सहयोग से उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों से विकास के मामले में आज इस क्षेत्र की प्रदेश भर में मिसाल दी जाती है। यह केवल क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद व सहयोग से ही संभव हो सका है जिनके निरंतर समर्थन से उन्हें लगातार पांचवीं बार हरोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने जानकारी दी कि जहां दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे वहीं आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में 150 करोड रुपए की लागत से स्थापित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की बदौलत इस क्षेत्र को देश व दुनिया में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंडोगा का नया भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है जिसके लिए हाल ही मे एक करोड़ 30 लख रुपए जारी किए गए हैं तथा जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां पिछली पीढ़ी के अधिकतर लोग अशिक्षित या बहुत ही कम शिक्षित थे वहीं वर्तमान में इस क्षेत्र के युवक युवतियां डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश, वकील तथा नर्सिंग ऑफिसर बनकर देश-विदेश में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर से स्वर्गीय मियां हीरा सिंह द्वारा शुरू की गई जिसका बाद में देश भर में अनुसरण किया गया। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में स्थापित हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा का नाम जिला ऊना के साथ-साथ देश व प्रदेश में विशेष स्थान है जहां से कानून तथा नर्सिंग की पढ़ाई करने बाले बच्चे देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि सहकारिता के प्रेरक एवं जन्मदाता स्वर्गीय मियां हीरा सिंह की याद में क्षेत्र में एक भव्य सहकारिता भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।


    नशा मुक्त समाज के विषय में कड़ा संदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की गई है जिसकी बदौलत नशा तस्करी से जुड़े अनेक अपराधी आज जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा या किसी भी विचारधारा से संबंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के समीप स्थापित शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के संभावित दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के अलावा बच्चों को नैतिक मूल्यों के महत्व तथा खेलों के प्रति प्रेरित करें ताकि वे जीवन में नशा तथा अन्य सामाजिक चुनौतियों से निपटने में स्वयं को सक्षम बना सकें। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण लें तथा अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। 


    इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल द्वारा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियां वाले मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम विद्यालयों में से एक है जिसकी स्थापना वर्ष 1923 में प्राथमिक पाठशाला के रूप में हुई थी। इसके पश्चात वर्ष 1959 में इसे माध्यमिक विद्यालय के रूप में तथा वर्ष 1962 में उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके पश्चात 10 $ 2 शिक्षा प्रणाली के तहत वर्ष 1986 में इसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। इस विद्यालय से क्षेत्र की कई महान विभूतियों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिला है जिन्होंने प्रशासन न्यायपालिका तथा भारतीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर इस विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने एनएसएस की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21000 रुपए का चैक उपमुख्यमंत्री को भेंट किया। उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय से संबंधित सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व टाहलीवाल ट्रक यूनियन के प्रधान सतीश बिट्टू ने भी संबोधित किया। सतीश बिट्टू ने विद्यालय के 100 वर्ष के ऐतिहासिक सफर व तरक्की के संबंध में अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर स्कूली बच्चों द्वारा विविधता में एकता का संदेश देते हुए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा बहुभाषी मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुतियों के साथ-साथ पर्यावरण व नशा मुक्त जीवन से संबंधित जागरूकता के बारे में खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षा व खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।


    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, दुलैहड़ पंचायत के प्रधान नंदकिशोर, हीरानगर पंचायत की प्रधान बलजीत कौर, बीडीसी सदस्य रमा देवी, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रणदीप ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति दुलैहड़ की अध्यक्ष पुष्पा देवी, यूथ क्लब दुलैहड़ के प्रधान नीतीश गूगलू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ओएसडी धनवीर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

  • पंजाब: मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर आप नेता ने लगाए रिश्वत के आरोप, जाने मामला

    कपूरथला: मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर AAP के नेता ने पोस्ट डाली है। वायरल हो रही पोस्ट में चेयरमैन द्वारा रिश्वत में लिए गए 50 हज़ार रुपए वापस करने की भी बात कही गई है। हालांकि चैयरमैन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह एक व्यापारी हैं और कई लोगों से उनका लेनदेन है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

    बता दें कि AAP के एक नेता यशपाल (जिला जॉइंट सेक्रेटरी SC विंग) द्वारा बीते दिनों से सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट डालकर चेयरमैन पर 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी वायरल किया है की जो रकम रिश्वत के तौर पर ली गई थी। वह मामला गरमाने के बाद वापस कर दिए हैं। दूसरी तरफ उक्त नेता द्वारा आप के ही एक वालंटियर को मंडी में काम पर लगवाने के लिए पैसा लेने की बात बताई गई है। 

    दूसरी तरफ मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगजीत सिंह ने अपने ऊपर लगाए जा रहे रिश्वत के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। चेयरमैन ने कहा कि यह मामला उन्होंने जिला प्रधान ललित सकलानी के ध्यान में ला दिया है। और जो लोग उनको सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं उन पर जल्द ही कार्रवाई करवाएंगे। आपकी जिला प्रधान ललित सकलानी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है जिसको लेकर उन्होंने दोनों पक्षों की कल बुलाया हो है मामले की तफ्तीश करने के उपरांत हाई कमान को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 100 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ 200 ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਲਈ ਬਦਨਾਮ ਥਾਣਾ ਭੈਣੀ ਮੀਆਂ ਖਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੋਚਪੁਰ ਵਿਚ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 100 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਸਮੇਤ ਛਾਪਾ ਮਾਰਿਆ ਤਾਂ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ 200 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਟੀਮ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਤੋਂ ਦੋ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਪੁੱਜੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਿਚੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ।ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿਚ ਲਾਹਣ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਭਾਟੀਆ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ‘ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਆਬਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੀਵਾਨ ਚੰਦ ਅਤੇ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕੰਢੇ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਮੋਚਪੁਰ ‘ਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ। ਟੀਮ ਨੇ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕੰਢੇ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਮੋਚਪੁਰ, ਮਿੱਠਾਪੁਰ, ਬੁੱਢਾ ਬਾਲਾ ਆਦਿ ਦੇ ਪੰਜ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 93 ਤਰਪਾਲਾਂ ਵਿਚ ਛੁਪਾ ਕੇ ਰੱਖੀ ਗਈ 73 ਹਜ਼ਾਰ 500 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਨਸ਼ਟ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ 200 ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਟੀਮ ਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਟੀਮ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਧਰ-ਉਧਰ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ। ਕਰੀਬ ਦੋ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਭੈਣੀ ਮੀਆਂ ਖਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਥਾਣਿਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਿਚੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ।

  • जालंधर : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर : एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित रिशी निवासी किला मोहल्ला के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और दस हज़ार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान वाई कंपाउंड मिशन चौक के पास मौजूद थी।

    जहां उन्हें पैदल चला आ रहा युवक ने पुलिस को देखकर वहां अपनी जेब से लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश करने लगा, तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर फेंके हुए लिफाफे को खोलकर तलाशी ली। जिसमें 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : 10 ਲੱਖ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 4 ਆਰੋਪੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੁਟੇਰੇ ਬਿਨਾਂ ਖੌਫ ਰੱਖੇ ਵੱਡੀਆਂ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਦਵਾਈਆਂ ਵਾਲੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰੋਂ 10 ਲੱਖ ਦੀ ਲੁੱਟ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸੀ ਕਿ 5 ਵਿਅਕਤੀ ਹਥਿਆਰਾ ਸਮੇਤ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆਏ ਅਤੇ ਵੈਪਨ ਉਸਦੇ ਉਪਰ ਤਾਣ ਕੇ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਗੱਲੇ ਵਿੱਚੋ ਕੈਸ਼ ਕਰੀਬ 5 ਲੱਖ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ।

    ਜਿਸਤੇ ਥਾਣਾ ਈ-ਡਵੀਜ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾਂ ਦਰਜ਼ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮੁਕੱਦਮਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦੇ 4 ਅਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ 50,500/-ਰੁਪਏ, ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤੇ 02 ਪਿਸਟਲ .32 ਬੋਰ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਪਲੈਂਡਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲ਼ਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਆਰੋਪੀਆ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਪ੍ਰਿੰਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸਿੰਧੂ, ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੋਹਨ, ਗੁਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੂਰੀ, ਸੁਨੀਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਸੁਨੀਲ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਚਾਰ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਵੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • बढ़ेडा स्कूल में एनएसएस के कार्य सराहे 

    सात दिवसीय कैंप का समापन 


    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़ेडा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का गुरुवार  को समापन हुआ। चीफ गेस्ट बीडीसी आशा देवी, विक्रम सिंह और एसएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे ! सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वंसेबियों ने बिभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कोंडल और सभी अध्यापक गणों ने मुख्य अतिथि को एन एस एस टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सद्भावना गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भांगड़ा आदि प्रस्तुत किए ! सात दिवसीय सात दिवसीय विशेष शिविर में स्कूल के बाहरबी कक्षा के 27 बच्चों ने भाग लिया। इस शिविर में वॉलिंटियरों का मार्गदर्शन भी किया गया। आशा देवी ने कहा की एन एस एस के वॉलिंटियरों ने बहुत अच्छा कार्य किया और इन सभी ने सात दिवसीय शिविर के दौरान अपने स्कूल के आसपास की सफाई की। स्कूल के पास के तालाब की सफाई, बस स्टैंड तथा पार्क की भी सफाई की, जो की एक अच्छा कार्य है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया और जन कल्याण ब समाज कल्याण के कार्यों के लिए ऐसे ही काम करने करते रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित किया और उनके द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कोंडल, आशा देवी, अशोक कुमार, जसविंदर कौर, कमलेश कुमारी, भूपेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, समृती देवी, अनु देवी, शिवानी देवी, पूजा कुमारी सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे !

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀਆਂ ਉਡੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ, ਸ਼ਰੇਆਮ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਕਰਕੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਣ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸੁਪਰਿਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਖਤ ਹੁੰਕਮ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਉਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕਿਸਾਨ ਸਰੇਆਮ ਪਰਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਹ ਅਤੇ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਧੂੰਏ ਨਾਲ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਹੋਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਣ ਤੋਂ ਰੋਰਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜਨ ਲਈ ਕਈ ਉਪਰਾਲੇ ਵੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪਰ ਕਈ ਕਿਸਾਨ ਅਜਿਹੇ ਵੀ ਹਨ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਕੋਲ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਕੋਈ ਚਾਰਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਕਣਕ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕਿਸਾਨ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਵਾਢੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਰਲਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਗਭਗ 7 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕਰਨੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਵਾਢੀ ਤੱਕ ਕਰੀਬ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕਰਨੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਢੁਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਹੀਂ ਲਗਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਲਈ ਕੋਈ ਉਚੇਚਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • युवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व

    हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं- राणा


    सात दिवसीय शिविर में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचे रणेश राणा


    बददी/ सचिन बैंसल: नयना देवी विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वाहण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) कैंप के दौरान छात्रों ने अपने विद्यालय के आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की। द्वितीय प्रथम सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रभारी रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय  व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें । हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं। हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं।


    उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वाहण के बच्चों को बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। राणा जो कि नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के हिमाचल के अध्यक्ष भी है ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं। एन.एस.एस. का नाम ही सेवा है तो सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है। एनएसएस के प्रभारी अरविंद चंदेल व मोनिया कुमारी बताया कि ने सात दिवसीय कैंप की जानकारी दी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि 52 छात्र इसमें भाग ले रहे हैं । प्रो. अरविंद चंदेल ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि हम अपने जीवन में पहली बार सात दिनों के लिए परिवार से अलग रहे हैं जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।