Blog

  • संदिग्ध को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला, अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या

    संदिग्ध को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला, अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या

    तेहरान: दक्षिणपूर्वी ईरानी प्रांत केरमान में एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में एक ईरानी पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बाफ्ट काउंटी के गवर्नर फरहाद अरास्तेह के हवाले से शनिवार को रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस अधिकारियों को तब गोली मार दी गई, जब वे एक वांछित व्यक्ति के दरवाजे पर गिरफ्तारी वारंट के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा, अपराधी ने घर के दरवाजे से जवाब देते समय अधिकारियों पर गोलियां चला दी। मारे गए अधिकारी की पहचान जवाद करीमी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों घायल अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया। शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, करमान प्रांत के उप पुलिस प्रमुख अब्दोल-अली रावनबख्श ने अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी को बताया कि संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया है, मामले की जांच जारी है। बाफ्ट काउंटी के अभियोजक एनियातुल्ला देहकानी ने कहा कि संदिग्ध का आपराधिक रिकॉर्ड था और उसने अधिकारी को मारने के लिए क्लैशिनकोव राइफल का इस्तेमाल किया।

  • पंजाब : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर सीढ़ियों से नीचे फेंका, हुई मौत

    पंजाब : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर सीढ़ियों से नीचे फेंका, हुई मौत

    तरनतारन: कस्बा खडूर साहिब में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
    पुलिस को दिए बयान में कंवलजीत कौर पुत्री सर्बजीत सिंह निवासी खडूर साहिब ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे वह अपने घर में थी। अचानक उसे अपने माता-पिता का झगड़ा होने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि पिता सर्बजीत सिंह उसकी मां मनजीत कौर (52) को पीट रहा था। पिता ने मां को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इससे मां मनजीत कौर की टांगों और बाजुओं की हड्डियां टूट गईं। वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण दर्द से तड़प रही थी। इसके बाद पिता अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। मनजीत कौर को तुरंत सरकारी अस्पताल खडूर साहिब में भर्ती करवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद बेटी कंवलजीत कौर के बयान पर आरोपी सर्बजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Twitter की बड़ी कार्रवाई, भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट

    Twitter की बड़ी कार्रवाई, भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट

    नई दिल्ली: एलन मस्क के स्वामित्व वाले Twitter ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में कुल 11,32,228 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन अकाउंट पर बाल यौन शोषण और आतंकवाद से संबंधित नीति उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। कंपनी के अनुसार, अधिकांश अकाउंट पर दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (264), इसके बाद हेटफुल कंडक्ट (84), संवेदनशील एडल्ट कंटेंट (67) और मानहानि (51) के लिए बैन लगाया गया था। इसने देश में ट्विटर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,843 अकाउंट भी हटा दिए। अपनी मासिक रिपोर्ट में, सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि उसे अप्रैल-मई की समय सीमा के दौरान अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भारत में यूजर्स से 518 शिकायतें प्राप्त हुईं।

    कंपनी ने इस सप्ताह प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 25 अकाउंट के निलंबन को पलट दिया। शेष रिपोर्ट किए गए खाते बैन रहेंगे। बता दें, नए आईटी नियम 2021 के मुताबिक 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना जरूरी है। ट्विटर ने कहा कि उसने 90 शिकायतों पर कार्रवाई की जो अकाउंट निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं। पिछले महीने, ट्विटर ने घोषणा की थी कि उसने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 25,51,623 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है।अब ट्विटर ने एक नया बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब यूजर्स बिना लॉग-इन किए ट्वीट नहीं देख सकते हैं। जिसका मतलब है कि अगर आप कोई ट्वीट देखना चाहते हैं तो आपको ट्विटर पर अपनी आईडी बनानी होगी। मस्क ने आगे कहा है कि ट्विटर यूजर्स का डेटा लुटा जा रहा था। एलन मस्क ने इसे अस्थाई आपातकालीन उपाय कहा है।

  • 9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। एक बार फिर योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादले किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 1993 बैच की वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी और गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही यूपी में आबकारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को ऑनलान तबादले कर दिए गए हैं। तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में 1993 बैच की बीना कुमारी मीणा के साथ ही आलोक कुमार तृतीय का नाम भी शामिल है। आलोक कुमार तृतीय 1998 बैच के आईएएस अधिकारीं हैं। आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य रसद, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास वर्तमान पद पहले की तरह बना रहेगा। इसके साथ ही 2007 बैच के आईएएस प्रभु नारायण सिंह को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले प्रभु नारायण सचिव राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2007 बैच के ही नवीन कुमार को विशेष सचिव राजस्व विभाग और राहत आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान समय मे नवीन कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 2008 बैच के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव बाल कृष्ण मौजूदा समय में कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ आईएएस राहुल पांडेय को विशेष सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग यूपी शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना यूपी बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव खाद एवं रसद, प्रबंध निदेशक यूपी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लखनऊ के पद पर तबादला किया गया है।

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव ब्रजेश कुमार अपर कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। डॉ बिपिन कुमार मिश्रा को अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। वहीं यूपी में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ऑनलाइन तबादले भी किए गए है। यह ऑनलाइन तबादले माध्यमिक शिक्षा और आबकारी विभाग में किये गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 2, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24, सहायक अध्यापकों के 129 के तबादले किये गए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग में 125 आबकारी अधीक्षकों के ऑनलाइन तबादले किये गए हैं। वही ऊर्जा विभाग में 81 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं।

  • सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    कपूरथला: लाहौरी गेट निवासी एक आरोपी ने तीन-चार दिन पहले जालंधर के फुटबॉल चौक के समीप एक महिला के कानों से बालियां छीनी थी। जिसे जालंधर की थाना डिवीजन नं.5 की पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का सोना उसने कपूरथला के सदर बाजार स्थित एक सुनार को बेचा था। इस पर पर थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार जालथर-कपूरथला की पुलिस फोर्स के साथ सराफा बाजार स्थित उक्त सुनार की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर हंगामा शुरू हो गया। सुनार के विरोध करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे घसीटकर गाड़ी में डाल लिया और अपने साथ ले गए। करीब एक-डेढ़ घंटे तक खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।


    दुकानदार पुलिस पर खूब चिल्ला रहा था। दुकानदार का आरोप था की पुलिस को कोई चोरी का सामान नहीं मिला है और न ही उनके पास गिरफ्तारी के कोई दस्तावेज हैं। थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने कहा कि चोरी के आरोपी की निशानदेही पर ही वह सुनार को लेकर जा रहे हैं। सुनार की ओर से चोरी के गहने खरीदने के पुख्ता सबूत उनके पास हैं। थाना ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

  • क्रिकेट इतिहास में बड़ा उलटफेर, विश्वकप से बाहर हुई 2 बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम

    क्रिकेट इतिहास में बड़ा उलटफेर, विश्वकप से बाहर हुई 2 बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम

    नई दिल्ली : भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। लेकिन क्रिकेट की बड़ी खबर यह है कि इस टूर्नामेंट से दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम वेस्टइंडीज बाहर हो गई है। क्रिकेट इतिहास की ये अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है। इससे पहले आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है जब कोई वर्ल्ड चौंपियन टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हो। बता दें कि साल 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप को वेस्टइंडीज ने जीता था। उसके बाद उन्होंने एक भी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब तो नहीं जीता है, लेकिन ऐसा पहली बार है जब वह वर्ल्ड कप खेले बिना ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
    दरअसल वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर में मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज की टीम के लिए ये करो या मरो वाले मैच की तरह था। लेकिन इस मैच में स्कॉटलैंड ने उन्हें 8 विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड से मिली हार के बाद उनकी टीम टॉप 2 की रेस से बाहर हो चुकी है। वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें क्वालीफायर में टॉप 2 में अपनी जगह बनानी थी।

  • आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    वृष: फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
    मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
    कर्क: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।
    सिंह: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
    कन्या: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
    तुला: भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
    वृश्चिक: भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
    धनु: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
    मकर: कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
    कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
    मीन: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
  • जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ़्तार, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

    जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ़्तार, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

    जालंधरः थाना फिलौर की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक कार और दो तेज़धार हथियार बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमनदीप उर्फ अमना निवासी महीमपुर, राजप्रीत उर्फ सूरज निवासी बेगोवाल और सतनाम उर्फ सती निवासी शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून को जगरोह थाना काहनवा निवासी संजीव कुमार ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि वह अपनी गाडी को लेकर लुधियाना की तरफ जा रहा था उसी दौरान हाईवे पर कार सवार तीन लुटेरों तेज़धार हथियार दिखाकर उसके पैसे छीन कर फरार हो गए है, शिकायत के बाद उनकी टीम के एएसआई बाबा सिंह के मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि उनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है और यह कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन को बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान बख्तावर सिंह निवासी तहलन थाना पताका के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी दौरान सैमी रोड से गांव तहलन के पास से आरोपित बख्तावर सिंह से 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • विधायक अचानक पहुंचे थानाकलां अस्पताल, अनियमिताओं के चलते लगी स्टाफ की क्लास

    विधायक अचानक पहुंचे थानाकलां अस्पताल, अनियमिताओं के चलते लगी स्टाफ की क्लास

    कुटलैहड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हूँ बचनबद्ध: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने थानाकलां अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में कुछ अनियमिताओं के चलते  विधायक भड़क गए और सीधे सीएमओ उना से सम्पर्क करके करवाई करने के आदेश दिए। दरसल थानाकलां अस्तपाल में असुविधाओं व डॉक्टर और स्टाफ की मनमानी की शिकायतें विधायक के पास पहुंच रही थी। दो माह पूर्व आधी रात को भी विधायक थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण के लिए पंहुँचे थे और स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कड़े आदेश दिए थे। लेकिन थानाकलां अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाया। जनता की शिकायतें फिर विधायक के पास पहुंची तो शनिबार को एक बार फिर अचानक भुट्टो थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण करने पहुंच गए। अव सीधे सीएमओ से सम्पर्क करके थानाकलां अस्पताल में व्यवस्था को सुचारू रूप करने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और कोताही करने बाले स्टाफ पर कार्यवाही करने के आदेश दिए। 
    विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हम बचनबद्ध है और किसी भी सरकारी अस्पताल में स्टाफ़ की कोई मनमानी नही चलेगी। भुट्टो ने कहा कि जो बीते 5 बर्षो में केवल बन्द कमरों में बैठकर समय काटते रहे हैं अव हमारा फोकस कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अस्पतालों पर है कि किस प्रकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। 
    उन्होंने कहा कि बंगाणा का अस्पताल एक मॉडल और बेहतर अस्पताल बनने जा रहा है और बंगाणा में 14 डॉक्टरों की टीम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।उसी प्रकार हमने थानाकलां अस्पताल को भी अपग्रेट करना है। लेकिन अगर थानाकलां अस्पताल के स्टाफ का यही रवैया रहा तो जनता अपना विश्वास खो देगी। 
    भुट्टो ने कहा कि अपने काम मे कोताही बरतने वाले सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों पर कानूनी चाबुक चलेगा। भुटटो ने कहा कि बेहतर है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,दलजीत शर्मा, महासचिव अजय शर्मा  उपस्थित रहे।